फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four accused of shirtless protest at AI Impact Summit sent to five-day remand

Delhi NCR News: एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने वाले चार आरोपी पांच दिन की रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
-आरोपियों को एक दिन पहले एआई इम्पैक्ट समिट के कार्यक्रम स्थल पर विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इन सभी को एक दिन पहले एआई इम्पैक्ट समिट के कार्यक्रम स्थल पर विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि ने दिल्ली पुलिस की उस अर्जी को मंजूर किया, जिसमें आरोपियों से पांच दिन की हिरासत में पूछताछ की मांग की गई थी। गिरफ्तार लोगों में बिहार से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि, बिहार के आईवाईसी प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के आईवाईसी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना के नरसिम्हा यादव शामिल हैं।


दिल्ली पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर देश विरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने अदालत में कहा कि आरोपियों के मोबाइल जब्त करने और उनसे पूछताछ करने की जरूरत है। चूंकि सभी अलग-अलग राज्यों से हैं, इसलिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है। पुलिस के अनुसार, विरोध के दौरान पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की गई, जिसमें तीन लोग घायल भी हुए। पुलिस ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के पीछे किसी साजिश की जांच, फंडिंग के स्रोत और टी-शर्ट कहां छपी थीं, इसका पता लगाना जरूरी है। वहीं, प्रदर्शनकारियों की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि वे एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। वकील ने कहा कि केवल विरोध करने पर गिरफ्तारी लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article