{"_id":"64205ae6e59b0817e204c5c3","slug":"four-accused-arrested-with-narcotics-worth-40-crores-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 40 करोड़ के मादक पदार्थों के साथ चार गिरफ्तार, BSF का पूर्व जवान साथियों के साथ कर रहा था ड्रग्स तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 40 करोड़ के मादक पदार्थों के साथ चार गिरफ्तार, BSF का पूर्व जवान साथियों के साथ कर रहा था ड्रग्स तस्करी
Sun, 26 Mar 2023 08:17 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 26 Mar 2023 08:17 PM IST
सार
आरोपी म्यांमार से मणिपुर के रास्ते मादक पदार्थ लाकर दिल्ली, एनसीआर, पंजाब और राजस्थान में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इन दो गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बढि़या क्वालिटी की 2.7 किलो हेरोइन व 100.338 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद मादक पदार्थो की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी म्यांमार से मणिपुर के रास्ते मादक पदार्थ लाकर दिल्ली, एनसीआर, पंजाब और राजस्थान में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टीम ने गाजीपुर इलाके से मादक पदार्थ तस्कर मणिपुर निवासी मो. इरफान को 25 मार्च को गिरफ्तार किया। आरोपी ने स्कॉर्पियो गाड़ी की खिड़की व स्टेपनी में हेरोइन छिपाने के लिए विशेष जगह बना रखी थी। गाड़ी से 2.7 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थों को पहुंचाने के लिए कैरियर का काम करता था। उसे एक ट्रिप का 20 हजार रुपये मिलता था। वह ट्रक की बॉडी बनाने के काम करता था। इस दौरान रोशन नाम के व्यक्ति के जरिए एक महिला किपजेन के संपर्क में आया। किपजेन के कहने पर वह असम से दिल्ली मादक पदार्थों की सप्लाई करने लगा। किपजेन ने ही उसे स्कॉर्पियो कार दी थी। वह मादक पदार्थों की दो से तीन खेप पहले भी ला चुका है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि सेल में तैनात इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की टीम ने तीन मादक पदार्थ तस्कर राजस्थान निवासी ओनकार माल, ओमप्रकाश उर्फ फौजी और विकास प्रतीक को सरिता विहार इलाके से गिरफ्तार किया। इनके कैंटर से 100.338 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। इन्होंने अफीम को छिपाने के लिए कैंटर में विशेष जगह बना रखी थी। ये भी मणिपुर से अफीम लाते थे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह के हैं सदस्य
तीनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह के सदस्य हैं। ये मणिपुर के रास्ते म्यांमार से अफीम लाकर दिल्ली-एनसीआर व राजस्थान में सप्लाई कर रहे थे। ओमप्रकाश गिरोह का सरगना है। वह वर्ष 2001 में बीएसएफ में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। वर्ष 2011 में जब ये सिलचेर, असम में तैनात था, तभी से ही मादक पदार्थों की तस्करी करने लग गया। वर्ष 2017 में ये साथी के साथ जोधपुर, राजस्थान में फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। वर्ष 2020 में दोहरे हत्याकांड में भी गिरफ्तार हुआ था।