{"_id":"4b489dbf0a86510eaea73c451295df2c","slug":"found-in-blood-bank-patchwork-license-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक में मिला घपला, लाइसेंस सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक में मिला घपला, लाइसेंस सस्पेंड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 20 Aug 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
ड्रग विभाग की टीम को शास्त्रीनगर के ब्लड बैंक में घपला मिला है। बैंक में ब्लड का रिकार्ड ही नहीं था। इसको गंभीर लापरवाही मानते हुए बैंक का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
अफसरों को डेंगू के सीजन में बैंक में ब्लड की घपलेबाजी का अंदेशा है। ड्रग इंस्पेक्टर राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले सप्ताह जनपद के ब्लड बैंकों की जांच की गई थी।
विज्ञापन
इसमें शास्त्रीनगर में चलने वाले ब्लड बैंक की जांच के दौरान घपला मिला था। यहां पर माडर्न पैथोलॉजी व ब्लड बैंक के नाम से चलने वाले बैंक का रिकार्ड अपडेट नहीं है।
विज्ञापन
ट्रस्ट द्वारा संचालित इस ब्लड बैंक के पास यह भी रिकार्ड नहीं था कि कितना रक्त लेकर किसको बेचा गया है। कितनी कीमत पर दिया गया है।
ब्लड की टेस्ट रिपोर्ट में क्या मिला है। इसका नोटिस जारी कर उत्तर मांगा गया था, लेकिन बैंक अपना रिकार्ड प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके चलते बुधवार को ब्लड बैंक का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। बैंक का सिस्टम ठीक न होने तक इसका संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
ब्लड बैंक के प्रवक्ता डा. एसके सिंह ने घपलेबाजी के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि ट्रस्ट का बैंक सस्ती सेवा उपलब्ध कराता है।
सभी मानकों का पालन किया जाता है। कुछ कागजात से अफसर संतुष्ट नहीं हैं। उनको जल्द ही पूरा रिकार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा।