फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Found dead body in the trunk

संदूक में मिली लाश, हाथ पैर बांध कर डाला गया था संदूक में

Mon, 05 Oct 2015 02:40 AM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
Found dead body in the trunk

सुल्तानपुरी के किराड़ी फर्नीचर मार्केट के पास रविवार सुबह संदूक में एक शख्स का शव मिला है। शव को संदूक में एक बोरे में बंद कर रखा गया था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसकी पहचान करने में जुटी है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह लोगों ने किराड़ी फर्नीचर मार्केट के सड़क के किनारे एक संदूक रखा देखा।

विज्ञापन


संदूक से बदबू आ रही थी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुबह करीब 10:30 बजे इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। संदूक पर दो ताले लगे थे। पुलिस ने ताला तोड़कर संदूक खोला। उसमें एक बोरे में शव पड़ा था। साथ ही उसमें महिला के कपड़े भी पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वाले के हाथ पैर को रस्सी से बांधा गया था

Found dead body in the trunk

बोरा खोलने पर पुलिस को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मरने वाले के हाथ पैर को रस्सी से बांधा गया था। उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे शव की पहचान की जा सके।


जांच करने के बाद पुलिस ने बताया कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने आशंका जर्ताई है कि 24 घंटा पहले उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मरने वाले शख्स की पहचान के बाद ही इस मामले की जांच आगे बढ़ पाएगी। फिलहाल पुलिस अन्य थानों से संपर्क कर लापता हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed