{"_id":"6a89ac6d8128d0fedf0be997","slug":"foul-smell-emanating-from-350-kg-of-paneer-brought-from-aligarh-it-was-destroyed-delhi-ncr-news-c-23-1-lko1064-103878-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अलीगढ़ से आए 350 किग्रा पनीर से आ रही थी बदबू, नष्ट कराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अलीगढ़ से आए 350 किग्रा पनीर से आ रही थी बदबू, नष्ट कराया गया
विज्ञापन
-खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात लखनावली गांव में पकड़ी पनीर से भरी गाड़ी
-पनीर का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा, दिल्ली एनसीआर में आपूर्ति किया जाता पनीर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात लखनावली गांव में पनीर से भरी गाड़ी पकड़ी। जांच के दौरान पनीर से दुर्गंध आने पर टीम ने प्राथमिक जांच में उसे मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया। इसके बाद 350 किग्रा पनीर नष्ट करा दिया गया। पनीर का एक नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पनीर अलीगढ़ से लाया गया था और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व दिल्ली की दुकानों में आपूर्ति किया जाना था। लखनावली की एक डेयरी पर भी पनीर उतारा जा रहा था। प्राथमिक जांच में पनीर खराब मिला। इसमें सोयाबीन की मिलावट की आशंका भी जताई गई है। मामले की सूचना अलीगढ़ प्रशासन को दी गई है।
अधिकारी ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर मिलावटखोरी के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी है। प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चिंताजनक : 4 माह में 94 नमूनों की जांच में 91 प्रतिशत पनीर घटिया मिली
खाद्य विभाग को एक अप्रैल से 31 जुलाई तक पनीर के 94 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली। इनमें 64 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे, जबकि 17 नमूने मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए गए। यानी जांचे गए नमूनों में करीब 91 प्रतिशत में गुणवत्ता संबंधी कमी मिली। विभाग के अनुसार कार्रवाई के बावजूद पनीर में मिलावट की शिकायतें बनी हुई हैं, हालांकि असुरक्षित नमूनों के मामलों में कमी आई है।