फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fortuner could not run looted another filed a case against unknown rascals

फॉर्च्यूनर नहीं चला पाए तो बदमाशों ने लूटी दूसरी गाड़ी, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 08 May 2019 08:28 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 08 May 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Fortuner could not run looted another filed a case against unknown rascals
file photo - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में कड़े पुलिस सुरक्षा इंतजामों के दावों के बीच रविवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एनएच-48 पर दो अलग-अलग लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। मानेसर थाना पुलिस ने दोनों अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि 20 घंटे बीत जाने के बावजूद बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 10.30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने मानेसर बस स्टैंड के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी को ओवरटेक करते हुए रोक लिया। बदमाशों ने हिसार निवासी गाड़ी चालक शाहिद सचदेवा को बंदूक दिखाकर गाड़ी से उतारकर फॉर्च्यूनर लूट ली। एक बदमाश ने जब उसे चलाने का प्रयास किया तो वह उससे नहीं चली, दूसरा बदमाश भी इसे चलाने में असफल रहा।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश गाड़ी मालिक का मोबाइल लूटकर बाइक पर फरार हो गए। कुछ दूर पर जाने के बाद जब बदमाशों ने मोबाइल का लॉक खोलने की कोशिश की तो वह भी नहीं खुला तो एनएसजी कैंप के पास बदमाश मोबाइल फेंककर दूसरे शिकार की तलाश में लग गए। थोड़ी देर बाद बदमाश पंचगांव चौक पर पहुंचे। यहां पटौदी ढाणी चित्रसेन निवासी नारायण सिंह कार में पेट्रोल डलवाकर सड़क किनारे अपने दोस्त नवीन का इंतजार कर रहे थे। बदमाशों ने गाड़ी सवार युवक को अकेला पाकर उसके पास पहुंचे और बंदूक दिखाकर युवक से गाड़ी लूटकर बिलासपुर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20 मिनट के अंतराल में दो वारदात को अंजाम देने की सूचना के बाद पुलिस की सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपियों की पहचान की जा रही है जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed