{"_id":"5e275b158ebc3e8d411b20b3","slug":"former-sarpanch-s-house-robbed-in-dankour","type":"story","status":"publish","title_hn":"दनकौर में पूर्व सरपंच के घर डाका, विरोध पर पत्नी की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दनकौर में पूर्व सरपंच के घर डाका, विरोध पर पत्नी की हत्या
Wed, 22 Jan 2020 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के गढ़ी मोहल्ला में सोमवार देररात पूर्व सरपंच मवासी के घर में घुसकर डाका डालने और विरोध करने पर उनकी पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने 30 साल पुरानी रंजिश में 5 पड़ोसियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार आरोपी घर से छह लाख रुपये, कुंडल और जमीन के कागजात अपने साथ ले गए। सूचना पर डीसीपी राजेश कुमार सिंह, एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
गढ़ी मोहल्ला निवासी जितेंद्र ने बताया कि सोमवार रात उनकी दादी जयपाली (75 वर्ष) घर के एक कमरे में अकेली सो रही थीं। घर के दूसरे कमरे में ही तिजोरी रखी थी, जिसमें करीब 6 लाख रुपये और जमीन के बैनामा के कागजात रखे थे। परिवार के अन्य सदस्य नजदीक ही दूसरे घर में सो रहे थे। जितेंद्र का आरोप है कि रात में पड़ोस में रहने वाले पांच लोग घर में घुसे और तिजोरी का ताला तोड़ने लगे।
विज्ञापन
आहट सुनकर दादी जाग गई और तिजोरी वाले कमरे में पहुंचीं। जितेंद्र के अनुसार दादी के पहचानने पर आरोपियों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद तिजोरी में रखे 6 लाख रुपये और जमीन के कागजात लेकर फरार हो गए। सुबह जब जितेंद्र दादी को जगाने पहुंचे तब पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।
दादी के कानों से कुंडल भी गायब थे। कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पड़ोस में रहने वाले उमेश, राकेश, कैलाश, मोहित और जितेंद्र पर हत्या व डकैती की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।
दिन में भी हुआ था विवाद
परिजनों ने बताया कि उनका पड़ोस के ही एक परिवार के साथ 30 साल से जमीनी विवाद चला आ रहा है। सोमवार दिन में भी जयपाली और पड़ोसी परिवार की महिलाओं के बीच घर के सामने बनी नाली को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
परिजनों ने पुलिस को दो घंटे बाद दी सूचना
पुलिस के मुताबिक परिजनों को घटना के बारे में सुबह पांच बजे पता चल गया था। लेकिन उन्होंने करीब दो घंटे बाद पुलिस को सूचित किया। वहीं परिजनों का कहना है कि पहले उन्हें हार्ट अटैक से मौत की आशंका थी। बाद में कानों के कुंडल गायब होने और तिजोरी का ताला टूटने का पता चला। इसी वजह से पुलिस को सूचना देने में देरी हुई।
मुंह दबाकर की गई हत्या
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जयपाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। तकिये या अन्य किसी कपड़े से मुंह दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
11 वर्ष पहले हुई थी एक करोड़ की लूट
दनकौर। जयपाली के पति पूर्व सरपंच मवासी से करीब 11 वर्ष पहले एक करोड़ की लूट हुई थी। 28 जुलाई 2009 को पूर्व सरपंच जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए एक करोड़ रुपये बैग में लेकर अपनी पत्नी जयपाली और अन्य रिश्तेदारों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से जेवर जा रहे थे। गाड़ी उनका एक रिश्तेदार चला रहा था।
दनकौर में झाझर रोड पर उस्मानपुर गांव के पास पीछे से आई एक एक कार ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके साथ ही गाड़ी चला रहा उनका रिश्तेदार चाबी निकालकर भाग निकला। बदमाशों ने स्कॉर्पियो में सवार लोगों पर फायरिंग और लोहे की रॉड से हमला कर एक करोड़ रुपये से भरा बैग लूट लिया था।
जल्द किया जाएगा खुलासा
मृतका के पौत्र की तहरीर पर पांच लोगों पर हत्या और डकैती का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा