{"_id":"5e19cd4e8ebc3e87bd3e6f83","slug":"former-president-of-youth-congress-joins-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष 'आप' में शामिल, इस विधानसभा से लड़ सकते है चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष 'आप' में शामिल, इस विधानसभा से लड़ सकते है चुनाव
Sat, 11 Jan 2020 06:57 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
आप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव अपने समर्थकों के साथ शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर जगदीश यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सांसद सुशील गुप्ता भी मौजूद थे। जगदीश यादव ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों और दिल्ली में किये गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर आप में शामिल हो रहे हैं।
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते पांच साल के कामों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के नेता आप में शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी का विस्तार हो रहा है। साथ ही इससे यह भी साबित होता है कि आज पूरी दिल्ली आप के साथ है।
दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहने के अलावा जगदीश यादव ओबीसी कमीशन के पूर्व चेयरमैन और दिल्ली यादव महासभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2015 में उन्होंने रिठाला विधान सभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। फिलहाल वह कांग्रेस मेनिफेस्टो कमिटी और चुनाव समिति के सदस्य थे।