फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former MLA raamaveer hit fond MACOCA

पूर्व विधायक रामवीर शौकीन पर लगा मकोका

Fri, 08 May 2015 10:21 AM IST
Updated Fri, 08 May 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
Former MLA raamaveer hit fond MACOCA

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता रामवीर शौकीन पर मकोका लगा दिया है। सेल ने दावा किया है कि पूर्व विधायक के खिलाफ मकोका को लेकर पर्याप्त सबूत हैं।

विज्ञापन


शौकीन को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि रामवीर शौकीन पर मकोका लगा दिया गया है।

विज्ञापन


अब शौकीन को मकोका के तहत गिरफ्तार किया जाएगा। शौकीन पर अपने भांजे व गैंगस्टर नीरज बवाना को संरक्षण देने, सिंडिकेट बनाकर राजधानी में लोगों को डरा धमका कर रंगदारी वसूलने, बागपत में उत्तराखंड पुलिस की कस्टडी से अमित भूरा को छुड़वाने की साजिश में शामिल होने और लूटे गए सरकारी हथियारों को छिपाने आदि का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शौकीन के खिलाफ है पर्याप्त सुबूत

Former MLA raamaveer hit fond MACOCA

स्पेशल सेल अब तक नीरज बवाना गिरोह के छह बदमाश नीरज बवाना और उसके भाई, अमित मलिक उर्फभूरा, सुनील राठी, राहुल काला और नवीन बाली पर पहले ही मकोका चुकी है। इनमें से कई पुलिस कस्टडी में हैं।

नीरज की गिरफ्तारी के बाद शौकीन का नाम सामने आया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया मगर पेश नहीं हुए। वह अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। कोर्ट ने 20 अप्रैल को शौकीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे।

इसके बावजूद वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। सीआरपीसी की धारा 82 के तहत शौकीन को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनके घर पर नोटिस लगा दिया था। घर के पास ढोल बजाकर भी बता दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed