फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former MLA Anil Chaudhary appointed as President of Delhi Pradesh Congress Committee

कांग्रेस का बड़ा फैसला: अनिल चौधरी को दिल्ली, डीके शिवकुमार को कर्नाटक की कमान

Wed, 11 Mar 2020 03:50 PM IST
प्राची प्रियम डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 11 Mar 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Anil Chaudhary appointed as President of Delhi Pradesh Congress Committee
कांग्रेस - फोटो : file photo

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उन्हें पार्टी का पुराना कार्यकर्ता और अपने समाज पर पकड़ रखने वाले मजबूत नेता के तौर पर देखा जाता है। वे कांग्रेस के पूर्व विधायक और पार्षद रहने के साथ-साथ संगठन में कई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

विज्ञापन


पार्टी ने अध्यक्ष के साथ पांच उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। इनमें अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा शामिल हैं। नई टीम में जय किशन अनुसूचित वर्ग का तो अली हसन अल्पसंख्यक वर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
विज्ञापन


वहीं पूर्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा महिलाओं का प्रतिनिधित्व करेंगी। शेष टीम का एलान जल्दी ही किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कई चेहरे दौड़ में बताए जा रहे थे, लेकिन अंततः अनिल चौधरी का नाम तय किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के एक नेता के मुताबिक अनिल चौधरी युवा और अनुभवी दोनों हैं। वे पार्टी कार्यकर्ताओं पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं। उनके नाम पर कोई विवाद नहीं है और इसलिए पार्टी ने उनका नाम आगे बढ़ाकर भविष्य की ओर देखने की तरफ संकेत दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी के सामने पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव, दोनों चुनावों में शून्य पर सिमटकर रह गई कांग्रेस को एक बार फिर उसका पुराना गौरव वापस दिलाने की कड़ी चुनौती है। शीला दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी लगातार तीन बार दिल्ली की सत्ता पर आसीन रही, लेकिन उसके बाद वापसी के लिए वह संघर्ष कर रही है।

डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के प्रदेशाध्यक्ष
दिल्ली से ठीक पहले कांग्रेस ने डीके शिवकुमार को कर्नाटक का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही ईश्वर खंद्रे, सतीष जरकीहोली और सलीम अहमद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed