फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Mayor Shakuntala Arya, who gave a new identity to the 'Clean Delhi' campaign, passes away.

Delhi NCR News: स्वच्छ दिल्ली अभियान को नई पहचान देने वाली पूर्व महापौर शकुंतला आर्या का निधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
साल 1997 में दिल्ली की पहली महिला महापौर बनीं थीं आर्या, 98 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
विज्ञापन

महिला शिक्षा और सशक्तीकरण में योगदान को भाजपा नेताओं ने किया याद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साल 1997 में दिल्ली की पहली महिला महापौर के तौर पर स्वच्छ दिल्ली अभियान को नई पहचान देने वाली वरिष्ठ भाजपा नेता शकुंतला आर्या का निधन हो गया। वे 98 साल की थीं। शनिवार को ही लोधी रोड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, भाजपा नेताओं ने उन्हें महिला शिक्षा, सशक्तीकरण और स्वच्छ दिल्ली अभियान की प्रेरक हस्ती के रूप में याद किया।


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने महिला शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया और वह अनेक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा रहीं। लोधी रोड श्मशान घाट पर हुए अंतिम संस्कार में महापौर प्रवेश वाही, दिल्ली भाजपा की प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह, विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, नीरज बसोया समेत भाजपा और नगर निगम के कई जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed