फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former JNU president Kanhaiya Kumar and Omar Khalid's PhD have been suspended.

जेएनयू : कन्हैया और उमर खालिद की पीएचडी सस्पेंड, देश विरोधी नारे लगाने का मामला

Fri, 06 Jul 2018 09:46 AM IST
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
former JNU president Kanhaiya Kumar and Omar Khalid's PhD have been suspended.

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में नौ फरवरी 2016 को देश विरोधी नारे लगाने के मामले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार व उमर खालिद की पीएचडी सस्पेंड हो गई है।

विज्ञापन


वहीं, तीसरा आरोपी अनिर्बन पीएचडी पूरी कर 2017 में कैंपस छोड़ चुका है। पांच सदस्यों वाली उच्चस्तरीय कमेटी ने 11 अप्रैल 2016 की रिपोर्ट बरकरार रखते हुए दूसरी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंप दी है। इस रिपोर्ट की सिफारिश के आधार पर प्रबंधन फैसला लेगा। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कमेटी ने पहली रिपोर्ट में कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बन को दो-दो सेमेस्टर निलंबित करने की सिफारिश की थी। इसी सिफारिश को बरकरार रखा गया है। जिसके बाद दोनों की पीएचडी डिग्री सस्पेंड हो गई है। दरअसल, कन्हैया पीएचडी में चौथे वर्ष का छात्र है। जबकि खालिद को एक साल का एक्सटेंशन मिला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मामले में कन्हैया पर जुर्माना

former JNU president Kanhaiya Kumar and Omar Khalid's PhD have been suspended.

कन्हैया कुमार पर पूर्व में एक अन्य मामले में भी दोषी पाए जाने और चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सूत्रों का कहना है कि कमेटी ने सुझाव में जुर्माना राशि कम करने का विकल्प भी दिया है। बता दें कि रिपोर्ट में कुल 21 में 19 अन्य आरोपियों को भी सजा देने की सिफारिश की गई है।  

एक समान सजा पर सवाल  
छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव व  एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने उच्चस्तरीय कमेटी और वामपंथी छात्र संगठनों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि देश विरोधी नारे लगाने वालों पर दस हजार का जुर्माना और राष्ट्र भक्ति दिखाते हुए ऐसे अराजक तत्वों का विरोध करने पर मुझे भी दस हजार रुपये बतौर जुर्माना भरने की सिफारिश की है। मैं यह जुर्माना नहीं भरुंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed