फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Delhi BJP President vijendra Gupta made Leader of Opposition in Delhi Assembly

Delhi: विजेंद्र गुप्ता बनाए गए दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी

Mon, 05 Aug 2024 03:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 05 Aug 2024 03:55 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा में भाजपा दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया। बैठक में विधायक अजय महावर ने पार्टी के नेता के रूप में विजेंद्र गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया। 

विज्ञापन
Former Delhi BJP President vijendra Gupta made Leader of Opposition in Delhi Assembly
पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा में भाजपा दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया। बैठक में विधायक अजय महावर ने पार्टी के नेता के रूप में विजेंद्र गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया। विधायकों मोहन सिंह बिष्ट, ओपी शर्मा, अनिल वाजपेयी, अभय वर्मा और जितेंद्र महाजन ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। 

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और संगठन महासचिव पवन राणा उपस्थिति में थे। इसके बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घोषणा की कि विजेंद्र गुप्ता अब दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।
विज्ञापन


नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कहा कि पार्टी ने यह अवसर एक बार फिर दिया। यह जिम्मेदारी एक महत्वपूर्ण समय पर आई है, जब दिल्ली में शासन पूरी तरह से आप सरकार के अधीन विफल हो गया है। दिल्ली के लोग धोखा महसूस कर रहे हैं और भाजपा की ओर देख रहे हैं। भाजपा सभी स्तरों पर आप सरकार की विफलताओं को उजागर करने और सदन के पटल पर जनता की समस्याओं को उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 18 महीनों से दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति, 12 जोन की वार्ड कमेटियों का गठन न करके जबरन नगर निगम की संवैधानिक व्यवस्थाओं को काम करने से रोका है। इससे दिल्ली नगर निगम पंगु बनकर रह गया है। इस जनविरोधी कदम के पीछे एक ही साजिश है कि चुने हुए प्रतिनिधियों को उनके अधिकार न दिया जाए, जिससे जमकर भ्रष्टाचार किया जा सके और जनता की आवाज को दबाया जा सके। जलभराव से तीन छात्रों की मौत हुई। इसका बड़ा कारण नगर निगम में संवादहीनता है। ये सब आप के भ्रष्टाचार और असंवैधानिक कारनामों का घिनौना सच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed