{"_id":"5b44fc0e4f1c1bae288b5b82","slug":"former-cm-nd-tiwari-condition-serious-many-organs-stopped-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडी तिवारी की हालत नाजुक, कई अंगों ने काम करना किया बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी तिवारी की हालत नाजुक, कई अंगों ने काम करना किया बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी (92) की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मंगलवार को दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में जाकर एनडी तिवारी का हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों व परिवार के सदस्यों से बात कर उनकी तबीयत की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि एनडी तिवारी की हालत बेहद गंभीर है, क्योंकि कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।
उन्हें दवाइयों से अधिक अब दुआओं की जरूरत है। मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी से भी मिले। रावत ने कहा कि एनडी तिवारी उनके लिए गुरु के समान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार से गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया है। इसके अलावा पेट में भी संक्रमण है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद 20 सितंबर 2017 को एनडी तिवारी को भर्ती करवाया गया था।