{"_id":"6657e2c50490eed9ec082dd3","slug":"former-civil-defense-volunteer-woman-arrested-by-police-in-robbery-case-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पूर्व सिविल डिफेंस वालंटियर बन गई लुटेरी, कूरियर बॉय बनकर पड़ोसन के यहां पहुंची; बनाई थी हत्या की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पूर्व सिविल डिफेंस वालंटियर बन गई लुटेरी, कूरियर बॉय बनकर पड़ोसन के यहां पहुंची; बनाई थी हत्या की योजना
Thu, 30 May 2024 07:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 30 May 2024 07:52 AM IST
सार
आरोपी महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है। उसने पड़ोसन चंद्रकांता उर्फ पूजा अरोड़ा नामक महिला की हत्या की योजना बनाई हुई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल खिलौना पिस्टल व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
सिविल डिफेंस की नौकरी छूटने के बाद अपने खर्चे पूरे करने के लिए एक महिला लुटेरी बन गई। उसने अमीर पड़ोसन के यहां लूटपाट की साजिश रची। पुरुषों का भेष बनाकर व कूरियर बॉय बनकर वह पड़ोसन के यहां पहुंच गई। नकली पिस्टल की बट से पीड़िता के सिर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर वह फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है। उसने पड़ोसन चंद्रकांता उर्फ पूजा अरोड़ा नामक महिला की हत्या की योजना बनाई हुई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल खिलौना पिस्टल व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस को 23 मई को छावला इलाके में एक महिला पर हमला कर लूटपाट का प्रयास करने की सूचना मिली। पीड़िता चंद्रकांता ने बताया कि कूरियर बॉय बनकर एक शख्स उसके पास आया। पीड़िता को पैन लेने घर में भेजकर वह खुद भी अंदर आ गया। बाद में अचानक आरोपी ने उस पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके बयान पर लूटपाट के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
घटना स्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इस बीच पुलिस को खबर मिली कि आरोपी ने छावला के सोमेश विहार में छिपा है और वह एक महिला है।
12वीं पास है आरोपी
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि टीम ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने लूटपाट के प्रयास की बात स्वीकार कर ली। रेखा ने बताया कि वह 12वीं कक्षा पास है। उसका अपना परिवार है। पहले वह सिविल डिफेंस वालंटियर थी। नौकरी जाने के बाद उसका खर्चा पूरा नहीं हो पा रहा था। उसकी पड़ोसन चंद्रकांता काफी संपन्न महिला थी और दिन में अकेली रहती थी। रेखा ने इसे बढि़या मौका मानकर लूटपाट की योजना बना ली। पुलिस रेखा से पूछताछ कर रही है।