{"_id":"578538894f1c1bbe3813d859","slug":"former-captain-of-the-hockey-team-in-stable-condition-admitted-in-the-icu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी टीम के पूर्व भारतीय कप्तान की हालत स्थिर, आईसीयू में हैं भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी टीम के पूर्व भारतीय कप्तान की हालत स्थिर, आईसीयू में हैं भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद शाहिद
हॉकी टीम के भारत के कप्तान रह चुके मोहम्मद शाहिद की हालत स्थिर बनी हुई है। लिवर में परेशानी के कारण उनको 15 दिन पहले उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में डॉक्टर रणधीर सूद की देख-रेख में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
मूल रुप से वाराणसी के रहने वाले मोहम्मद शाहिद ने इंडियन हॉकी टीम को नए आयाम पर पहुंचाया था। वह हॉकी को ओलंपिक में पदक दिलाने वाले कप्तान रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड व अन्य उपाधियों से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
उनको पीलिया की भी शिकायत है। मेदांता के लिवर ट्रांसप्लांट के मास्टर माने जाने वाले डॉक्टर सूद की देख रेख में उनका उपचार चल रहा है। उनको दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू में 9 नंबर वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन