फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former cabinet minister and seven-time MLA Rajpal Tyagi passed away

Rajpal Tyagi: पूर्व कैबिनेट मंत्री और सात बार के विधायक राजपाल त्यागी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Fri, 18 Jul 2025 08:48 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: श्याम जी. Updated Fri, 18 Jul 2025 08:48 PM IST
सार

लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का निधन हो गया। मुरादनगर से सात बार विधायक और तीन बार मंत्री रहे त्यागी की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
Former cabinet minister and seven-time MLA Rajpal Tyagi passed away
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र में गणमान्य सहित हजारों लोग शामिल हुए। मुरादनगर विधानसभा से वह सात बार विधायक व तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे। उनका छोटा बेटा अजीतपाल त्यागी मुरादनगर विधानसभा से विधायक है।

विज्ञापन


जनपद बागपत के मुकारी गांव निवासी राजपाल त्यागी पढ़ाई के समय से गाजियाबाद में रहकर राजनीति करते थे। उनके परिवार में पत्नी लोकेश त्यागी, पुत्र गिरीश पाल त्यागी, अजीतपाल त्यागी है। राजपाल त्यागी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे और कांग्रेस से अपना राजनीतिक करियर की शुरुआत की।  वह सन 1976 में गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। सन 1980 से 1988 तक काग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। सन 1989 में कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया और वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ गए और जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


इसके बाद 1991 में वह फिर काग्रेस के टिकट पर जीते। 1993 में वह हार गए और फिर सन 1996 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। सन 2002 में फिर वह काग्रेस टिकट पर चुनाव लडे हुए जीते। सन 2007 फिर से उन्होने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में जीत दर्ज की। लेकिन कुछ समय बाद ही विधानसभा से इस्तीफा देकर बसपा से उपचुनाव लडे और जीत दर्ज की। सन 2012 का चुनाव वह बसपा के बहाव चौधरी से हार गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपाल त्यागी तीन बार प्रदेश सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। 15 दिन से वह गाजियाबाद के यशेादा अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी उनके विधायक पुत्र अजीतपाल त्यगाी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed