फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former bus marshals protest near Delhi LG residence several MLAs including minister Saurabh Bhardwaj detained

Delhi: उपराज्यपाल आवास के पास पूर्व बस मार्शल्स का प्रदर्शन, मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित कई विधायक डिटेन

Thu, 03 Oct 2024 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 03 Oct 2024 09:44 PM IST
सार

प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन दिया। इस बीच दिल्ली पुलिस द्वारा कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और कई विधायकों को डिटेन कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Former bus marshals protest near Delhi LG residence several MLAs including minister Saurabh Bhardwaj detained
पूर्व मार्शलों ने अपनी नौकरी वापस पाने के लिए प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरी बहाली की मांग को लेकर चंदगी राम अखाड़ा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए जुटे बस मार्शलों के समर्थन में तीन मंत्रियों समेत आम आदमी पार्टी (आप) के कई विधायक भी गुरुवार देर रात पहुंच गए। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जुटने और हंगामा होने से पुलिस ने इनको तितर-बितर करने की कोशिश की। विरोध करने पर पुलिस ने तीनों मंत्रियों सहित कई आप विधायकों को हिरासत में ले लिया। सभी को लेकर पुलिस बुराड़ी पुलिस स्टेशन में पहुंची। मामला शांत होने के बाद थोड़ी देर में सभी को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले आप विधायकों के साथ मंत्री सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत चंदगी राम अखाड़ा चौराहे पहुंचे। यहां सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम अपनी दिल्ली सरकार को लेकर आ गए हैं। भाजपा को भी यहां आना चाहिए और अपने एलजी साहब से 10 हजार बस मार्शलों को बहाल करवाना चाहिए। यह लोग भी अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी त्योहार मना सकें। एलजी जहां हस्ताक्षर करने के लिए कहेंगे, हम कर देंगे। हमें इन बस मार्शलों को फुटबॉल की तरह इधर-उधर नहीं घुमाना है। हम यहां झगड़ा करने नहीं आए हैं। 26 सितंबर को दिल्ली विधानसभा में तय हुआ था कि नवरात्र के पहले दिन 3 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी और भाजपा के सारे विधायक और मंत्री एलजी साहब से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed