फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Army chief VK Singh to be BJP's candidate from Ghaziabad

बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ के 'उत्तराधिकारी' घोषित

Wed, 19 Mar 2014 08:00 AM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
Former Army chief VK Singh to be BJP's candidate from Ghaziabad

दिल्ली एनसीआर में आम आदमी पार्टी की चुनौती को देखते हुए भाजपा ने भी साफ छवि वाले जनरल वीके सिंह को मैदान में उतारा है। फिलहाल इस सीट पर बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह सांसद हैं। इसलिए वीके सिंह को उनके उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। जनरल सिंह के साथ आयु सीमा जैसे कुछ एक विवाद भले जुड़े रहे हैं, लेकिन उनकी छवि बेदाग है।

विज्ञापन


भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि कांग्रेस विरोधी छवि वाले जनरल सिंह गाजियाबाद में कांग्रेस के राज बब्बर और आप की शाजिया इल्मी पर भारी पड़ेंगे। पार्टी ने यहां जातियों के गणित को भी ध्यान में रखा है।
विज्ञापन


हालांकि उनके नाम पर चर्चा होते ही घर में ही उनका जबर्दस्त विरोध होने लगा था। लेकिन विरोध के बीच भाजपा ने जनरल वीके सिंह को गाजियाबाद से मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने विरोध की आग को दरकिनार करते हुए पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल सिंह की गाजियाबाद से उम्मीदवारी की मंगलवार को औपचारिक घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने साधा निशाना

Former Army chief VK Singh to be BJP's candidate from Ghaziabad

वीके सिंह को लोकसभा चुनावों के लिए गाजियाबाद से उम्मीदवार बनाए जाने पर न केवल घर में विरोध हो रहा है, ‌बल्कि कभी आप और अन्ना के करीबी रहे जनरल सिंह पर आप ने भी निशाना साधा है।

वीके सिंह के टिकट मिलने पर आप के प्रमुख नेता मनीष सिसोदिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि वीके सिंह की देश भक्ति अब बीजेपी भक्ति में बदल गई है।

वहीं वीके सिंह का विरोध करते हुए खुद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुंडन करा लिए। सर मुंडवा कर पार्टी कार्यालय पर वीके सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed