फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former AAP MLA Jarnail Singh Rajouri Garden passes away kejriwal condole his death

दिल्ली: पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह का कोरोना से निधन, अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक

Fri, 14 May 2021 09:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 14 May 2021 09:08 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्हें समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञापन
Former AAP MLA Jarnail Singh Rajouri Garden passes away kejriwal condole his  death
पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के राजौरी गार्डन से आम आदमी पार्टी के विधायक रह चुके जरनैल सिंह का गुरुवार सुबह कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। उनकी मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्हें समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन


जरनैल सिंह तात्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर चर्चा में आए थे। इसी के बाद उन्होंने आप से चुनाव लड़ा और उन्हें जीत मिली। सिर्फ यही नहीं जरनैल सिंह ने 1984 के दंगों का विरोध कर अपनी अलग पहंचान बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्त 2020 में आम आदमी पार्टी ने जरनैल सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। इसका फैसला पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति में लिया गया था।

जरनैल सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव में राजौरी गार्डन से विधायक चुने गए थे। पंजाब में चुनाव लड़ रही आप ने उनको चेहरा बनाकर वहां भेजा और उन्होंने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव हारने के बाद उनको दिल्ली में पंजाबी अकादमी का उपाध्यक्ष चुना गया। 2020 के चुनाव में हालांकि पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed