फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Formation of new management committee of Hardayal Library in Delhi

दिवाली से पहले मिलेगा तोहफा: दिल्ली में हरदयाल लाइब्रेरी की नई प्रबंधन समिति का गठन, जल्द मिलेगा बकाया वेतन

Tue, 31 Oct 2023 08:11 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 08:11 AM IST
सार

Hardayal Library: दिवाली से पहले लाइब्रेरी कर्मियों को बकाया वेतन मिल जाएगा। हरदयाल लाइब्रेरी की नई प्रबंधन समिति का गठन हो गया है। वार्ड 217 से पार्षद प्रीति को सचिव चुना गया। वार्ड 72 से पार्षद उषा शर्मा संयुक्त सचिव होंगी।

विज्ञापन
Formation of new management committee of Hardayal Library in Delhi
दिल्ली मेयर के साथ बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदयाल म्यूनिसिपल लाइब्रेरी के कर्मचारियों को दिवाली से पहले उनका बकाया वेतन मिल जाएगा। सोमवार को निगम की ऐतिहासिक लाइब्रेरी की नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसके बाद मेयर ने यह घोषणा की। लाइब्रेरी की एक्स ऑफिसो अध्यक्ष मेयर डॉ. शैली ओबरॉय की अध्यक्षता में वार्ड 217 से पार्षद प्रीति को सचिव चुना गया। वार्ड 72 से पार्षद उषा शर्मा संयुक्त सचिव होंगी।

विज्ञापन

हरदयाल लाइब्रेरी की प्रबंधन समिति का गठन
दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में हरदयाल लाइब्रेरी की प्रबंधन समिति के गठन के लिए बैठक हुई। इसमें हरदयाल लाइब्रेरी की एक्स ऑफिसो अध्यक्ष और मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने छह सदस्य नामित किए। इनमें वार्ड 217 से पार्षद प्रीति, वार्ड 72 से पार्षद ऊषा शर्मा, वार्ड 74 से पार्षद पुनरदीप सिंह सहानी, वार्ड 77 से किरन बाला, वार्ड 79 से मोहम्मद सादिक और वार्ड 227 से पार्षद शगुफ्ता चौधरी को सदस्य बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव के लिए प्रीति और संयुक्त सचिव के लिए ऊषा शर्मा 
इसके बाद मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने सचिव के लिए प्रीति और संयुक्त सचिव के लिए ऊषा शर्मा को नामित किया। सभी सदस्यों ने प्रीति को सचिव और ऊषा शर्मा को संयुक्त सचिव बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके बाद मेयर ने सचिव, संयुक्त सचिव और सभी नियुक्त सदस्यों को बधाई दी।

विज्ञापन

मेयर का वादा, घोटालों की होगी जांच
मेयर ने कहा कि नई प्रबंधन समिति के गठन के बाद हरदयाल लाइब्रेरी में हुए घोटालों की जांच कराई जाएगी। क्योंकि बड़े स्तर पर इसके फंड का दुरुपयोग किया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों की सैलरी के लिए दिए गए फंड का गलत इस्तेमाल किया गया है। लंबे समय तक अयोग्य लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बिठाया गया। इसकी भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed