{"_id":"66f6bb4894326770e107a73d","slug":"foreign-people-danced-in-up-international-trade-show-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: भारतीय गाने पर विदेशी लोगों ने किया डांस, देखें वीडियो और फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: भारतीय गाने पर विदेशी लोगों ने किया डांस, देखें वीडियो और फोटो
Fri, 27 Sep 2024 07:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:33 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में भारतीय गाने पर डांस विदेशी लोगों ने डांस किया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में भारतीय गाने पर डांस विदेशी लोगों ने डांस किया। यूएस, आस्ट्रेलिया, हॉलैंड, जापान, कनाडा, जर्मनी और इटली तक में लोग यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो हिस्सा बन रहे हैं।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में संस्कृति विभाग की ओर से रामायण दर्शन नाम का स्टॉल स्थापित किया गया है। यह एआई जेनरेटेड रामायण है, जिसमें भगवान श्री राम के जीवन चरित्र के सभी प्रमुख प्रसंगों की झलक विजिटर्स को देखने को मिल रही है। जिन प्रसंगों को यहां पर दिखाया गया है उसमें भगवान श्रीराम का भाइयों के साथ गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, लंका दहन और रावण वध प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
एआई के माध्यम से निर्मित छवियों में रामायण के सभी पात्रों में सादगी और वैभव, वास्तविकता और विरासत तथा अध्यात्म व आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। हर जगह इस प्रदर्शनी की चर्चा हो रही है। यही नहीं, देशी और विदेशी विजिटर्स का यहां आना जाना लगा हुआ है। विजिटर्स का कहना है कि प्रदर्शनी को देखकर पूरा माहौल राममय हो जाता है। लोग यहां आकर सेल्फी भी ले रहे हैं और संपूर्ण रामायण का साक्षात्कार कर श्रीराम के प्रेरक प्रसंगों की छवि को खुद में आत्मसात कर रहे हैं।