फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   foreign newspaper reveals robert vadra's land scam

विदेशी अखबार ने खोली रॉबर्ट वाड्रा की पोल

Fri, 18 Apr 2014 10:46 PM IST
Updated Fri, 18 Apr 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
foreign newspaper reveals robert vadra's land scam

कोलकाता से छपने वाले एक विदेशी अखबार की एक खबर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन खरीद का जिन्न एक बार फिर से बाहर आ गया है।

विज्ञापन


इसमें गुड़गांव में जमीन खरीद का जिक्र किया गया है। वहीं जमीन के सौदे की डील रद्द करने वाले आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का भी नाम लिया गया है। इसके साथ ही सियासत भी गर्म हो गई है।
विज्ञापन


चुनावी मौसम में वाड्रा की जमीन के बारे में ऐसा खुलासा कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

वाड्रा ने किया बड़ा खेल!

foreign newspaper reveals robert vadra's land scam

अखबार के मुताबिक वर्ष 2004 में जब कांग्रेस सोनिया की अगुवाई में दोबारा सत्ता तक पहुंची तो वाड्रा सस्ती कॉस्ट्यूम ज्वेलरी निर्यात करने का छोटा कारोबार चला रहे थे।

2007 के अंतिम दौर में उन्होंने रियल एस्टेट कारोबार में कदम रखा। स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई। कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक उस वक्त कंपनी के पास सिर्फ  एक लाख 20 हजार रुपए थे।

अखबार में बताया गया है कि 2008 की शुरुआत में वाड्रा की कंपनी ने करीब आठ करोड़ रुपए में गुड़गांव में साढ़े पांच एकड़ जमीन खरीदी। दो महीने बाद वाड्रा ने कांग्रेस की अगुवाई वाली राज्य सरकार के पास आवेदन कर खेती की जमीन को कमर्शियल में बदलने की अपील की।

हरियाणा सरकार भी घेरे में!

foreign newspaper reveals robert vadra's land scam

अखबार में कहा गया है कि मात्र 18 दिन बाद हरियाणा सरकार की ओर से उनका आवेदन स्वीकार कर लिया गया। इससे जमीन के दाम बढ़ गए।

साथ ही अगले चार साल के दौरान रियल एस्टेट डेवलपर डीएलएफ ने करोड़ों डॉलर वाड्रा की कंपनी में डाले और बैलेंस शीट में इसे लोन की तरह दिखाया गया। 2012 में डीएलएफ  ने कहा कि उसने वाड्रा की कंपनी से करीब 60 करोड़ रुपए में जमीन खरीदी है। यह खरीद कीमत से सात गुना ज्यादा थी।

हरियाणा में एक आला अफसर अशोक खेमका ने इस डील पर गौर किया और कहा कि जब 2008 में यह सौदा हुआ था तो वाड्रा की कंपनी के पास भुगतान के पैसे तक नहीं थे। खेमका ने अनियमितताओं का संदेह जताते हुए डील रद्द करने की बात कही। इसके तुरंत बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री ने खेमका के ट्रांसफर के आदेश दे दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed