{"_id":"6a5a4da79151cb565707ea09","slug":"foreign-national-arrested-for-smuggling-cocaine-in-a-mobile-phone-box-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146325-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मोबाइल के डिब्बे में विदेश नागरिक कर रहा था कोकीन की तस्करी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मोबाइल के डिब्बे में विदेश नागरिक कर रहा था कोकीन की तस्करी, गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण जिले की मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक विदेशी नागरिक को कोकीन संग गिरफ्तार किया है। आइवरी कोस्ट का रहने वाला 37 वर्षीय जोन जाक्स ने बरामद कोकीन की खेप को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए फोन के डिब्बे में छिपाकर स्कूटी की डिक्की में रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप किससे लाई गई थी और दिल्ली में किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में छतरपुर की राम कॉलोनी में रह रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी वर्ष 2020 में मोहन गार्डन थाने के एनडीपीएस मामले में 260 ग्राम हेरोइन संग गिरफ्तार हो चुका है।