{"_id":"bc1cda0826720c7700c2ccb8c7e843e7","slug":"foreign-men-caught-for-cheating-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर फिर ठगी करने पहुंचा विदेशी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर फिर ठगी करने पहुंचा विदेशी युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरियन युवक कोटला मुबारकपुर थाने में स्थित आईएनए मार्केट के दुकानदारों को ठगने में लगे हुए थे। विदेशी युवक मार्केट केकई दुकानदारों के साथ ठग चुकेथे। एक नाइजीरियन युवक जब एक ही दुकान पर फिर से ठगी करने पहुंच गया तो दुकानदारों ने विदेशी युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन
दुकानदारों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने ठगी आदि की धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोटला थाना पुलिस आरोपी नाइजीरियन के साथियों की तलाश कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सफदरजंग एंक्लेव में रहने वाले नितिन जैन की आईएनए मार्केट में जैन मोबाइल के नाम से दुकान है। 22 नवंबर को उसकी दुकान पर एक नाइजीरियन युवक आया।
विज्ञापन
नाइजीरियन युवक ने क्रेडिट कार्ड से 99 हजार रुपये के मोबाइल सैट खरीदे। इससे पहले इस नाइजीरियन युवक का एक साथी 31 अक्तूबर को उसकी दुकान पर आया था और उसने क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपये की खरीददारी की थी। व्यवसायी नितिन जैन जब पेमेंट लेने बैंक गया था तो उसे बताया गया कि उसकी पेमेंट रोकी हुई है। विदेशी युवक ने क्लोन किए गए क्रेडिट कार्ड से खरीददारी की है। इससे पहले इन्हीं नाइजीरियन युवकों ने मार्केट में ही संजीव सचदेवा की दुकान सचदेवा कम्यूनिकेशन से करीब एक लाख 98 हजार रुपये की क्रेडिट कार्ड से खरीददारी की थी।
विज्ञापन
नितिन जैन 28 नवंबर को संजीव, सूरज नामक अन्य दुकानदारों केसाथ अपनी दुकान पर ही था, तभी वहीं नाइजीरियन युवक उसकी दुकान पर फिर खरीददारी करने पहुंच गया। नितिन ने देखते ही उसे पहचान लिया और अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर आरोपी नाइजीरियन युवक को पकड़ लिया।
दुकानदारों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसके बाद पुलिस कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस केहवाले कर दिया। गिरफ्तार नाइजीरियन युवक की पहचान ग्लेशन फ्रेड के रूप में हुई। कोटला थाने में तैनात एसआई राजवीर सिंह की देखदेख में अन्य आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस गिरफ्तार नाइजीरियन से ये पता करने में लगी हुई है कि वह दिल्ली में कितने लोगों के साथ ठगी कर चुका है।