फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Forcible girls imprisoned in spiritual university in delhi

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में जबरन लड़कियों को रखते हैं कैद, 17 साल बाद दुष्कर्म का आरोप

Mon, 13 Nov 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Nov 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
Forcible girls imprisoned in spiritual university in delhi
crime scene

रोहिणी स्थित एक आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में रहने वाली महिला ने 17 साल बाद एक कर्मचारी पर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने जिस शख्स पर आरोप लगाया है वह कुछ साल पहले विश्वविद्यालय में कर्मचारी था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जिला जांच यूनिट (डीआईयू) को सौंप दिया है।

विज्ञापन


उधर, वहां रहने वाली लड़कियों के परिजनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उन्हें जबरन कैद करने का आरोप लगाया है। रविवार को इसे लेकर कुछ लोगों ने विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा भी किया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रोहिणी के विजय विहार फेज-1 में 30 वर्ष से आध्यात्मिक विश्वविद्यालय कार्यरत है। यहां महिलाओं को गुरुकुल पद्धति से आध्यात्मिक शिक्षा दी जाती है। इसका प्रबंधन महिलाओं के हाथ में है। यहां करीब सौ महिलाएं व युवतियां अपनी मर्जी से रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ जाने से इंकार

Forcible girls imprisoned in spiritual university in delhi
प्रतीकात्मक चित्र

वे मेडिटेशन से लेकर प्रवचन, योग व अन्य धार्मिक कार्य करती हैं। रविवार को दिल्ली समेत बाहर के राज्यों के लोग परिवार के साथ यहां पहुंचते हैं और यहां रह रही अपनी बेटी से मिलते हैं।

रविवार को यहां पहुंचे जयपुर और दिल्ली के दो परिवार वालों ने उनकी बेटियों को जबरन कैद करने का आरोप लगाया। दोनों परिवार अपनी बेटियों को ले जाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही विजय विहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। 

हंगामा कर रहे एक परिवार की महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2000 में जब वह 13 साल की थी तो विश्वविद्यालय के भीतर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसने यहां रह रही अन्य महिलाओं के साथ गलत काम होने का भी आरोप लगाया। फिलहाल महिला की छोटी बहन यहां रहती है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने रविवार दोपहर विश्वविद्यालय परिसर में जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यहां रहने वाली सभी बालिग हैं। पुलिस ने सभी से अलग अलग पूछताछ की।

सभी ने परिवार के साथ जाने से मना कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed