फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for top 'post job' leders begging, voting tommorrow

...और सबसे बड़ी 'नौकरी' के लिए हाथ भी जोड़, पैर भी छुए

Wed, 09 Apr 2014 06:43 PM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 09 Apr 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
for top 'post job' leders begging, voting tommorrow

तमाम दावों और वादों के बीच नेताजी की सबसे बड़ी जॉब के लिए आज परीक्षा है। इसमें पास होने के लिए उन्होंने धरती-आसमान एक किया हुआ है।

विज्ञापन


इन्हें पास करने वाली जनता के बीच नेताओं की ऐसी इमेज बनी हुई है कि वह वोट लेने के बाद भूल जाते हैं। बसंतपुर, खादर, एसी नगर एवं राहुल कॉलोनी जैसे कई क्षेत्रों में तो चुनाव में भी लोगों को उनके दर्शन नहीं हुए। ऐसे में तो यही लगता है कि अब पांच साल बाद ही ‘नेताजी रिटर्न्स’ देखने को मिलेगी।

भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, कांग्रेस के अवतार भड़ाना, इनेलो के आरके आनंद, बसपा के राजेंद्र शर्मा एवं आम आदमी पार्टी के पुरुषोत्तम डागर ने यह सोचकर चुनाव प्रचार में जबरदस्त मेहनत की कि अब अगले पांच साल तक की छुट्टी।faridabad voting
विज्ञापन


प्रत्याशियों ने बुधवार को घर-घर जाकर बड़ों के पैर छुए और बराबर की उम्र वालों से हाथ जोड़ा। मतदाताओं की नब्ज टटोली, उनके नखरे सहे और पिछली गलतियों व इलाके में अभी तक न आने के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों को न तो खाना दिखा और न पानी, उन्हें तो बस अधिक से अधिक जगहों पर जाकर मतदाताओं को मनाना ही दिखाई पड़ रहा था। सुबह से देर रात तक गली-गली झुंड के झुंड अलग-अलग पार्टियों के नेता लोगों के घर दस्तक देकर वोट देने की अपील करते रहे।


मतदाता भी एक दिन का बादशाह बना रहा और उसने हर किसी को वोट देने का वायदा किया। वहीं मतदान के तजुर्बेकार कार्यकर्ताओं की मांग बढ़ गई। उन्हें खासतौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि अधिक से अधिक वोट बूथ तक खींचे जा सकें। राजनीति विज्ञान के जानकार राजेंद्र चोपड़ा कहते हैं कि वोटर आज का बादशाह है, इसलिए नेताओं उससे पंगा मत लेना।

विधानसभा क्षेत्र

पुरूष मतदाता

महिला मतदाता

कुल

हथीन

102275

84040

186315

होडल

88947

72818

161765

पलवल

108541

89435

197976

पृथला

90163

74140

164303

एनआईटी

119182

89441

208623

बडखल

118836

95843

214679

बल्लभगढ़

111482

83832

195314

फरीदाबाद

105319

85927

191246

तिगांव

124662

95469

220131

कुल मतदाता

9,69,407

7,70,945

17,40,352

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed