फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For the first time in the season, Delhi-NCR wind in very poor category

सीजन में पहली बार दम घोंटू रही दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई जगह एक्यूआई 400 के पार

Fri, 06 Nov 2020 02:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Nov 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the season, Delhi-NCR wind in very poor category
दिल्ली का हाल... - फोटो : amar ujala

इस सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को दिल्ली की हवा गंभीर स्तर तक प्रदूषित हुई है। एनसीआर के शहरों की हालत भी खराब रही। दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक साथ 400 से ऊपर रहा। 464 एक्यूआई के साथ दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद रहा, जबकि फरीदाबाद की हवा तुलनात्मक रूप से एनसीआर में सबसे कम प्रदूषित रही। दिल्ली व नोएडा का एक्यूआई 450 रहा, जो गंभीर की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी में अमूमन सभी हॉटस्पॉट प्रदूषण को लेकर गंभीर स्थिति में पहुंच गए। यही वजह रही कि अधिकतर हॉटस्पॉट में 450 से अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, मिक्सिंग हाइट के 600 मीटर नीचे आने, उत्तर-पश्चिम दिशाओं से आने वाली हवाओं की कम गति और पराली जलने की अधिक घटनाओं के कारण राजधानी की हवा गंभीर स्थिति में पहुंची। अगले कुछ दिनों में हवा के स्तर में बदलाव होने से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकता है। हालांकि, लंबे समय तक प्रदूषण के बहुत खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


इस सीजन में सबसे अधिक जली पराली
सफर के अनुसार, दिल्ली के पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को इस सीजन सबसे अधिक 4,135 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं। इसकी वजह से उत्पन्न होने वाले पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 की प्रदूषण में 42 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज हुई। इससे पहले रविवार को पराली जलने की 40 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम10 और पीएम 2.5 आंकड़ों में भी आया जबरदस्त उछाल
राजधानी में प्रदूषण बढ़ने के कारक में शामिल पीएम 10 और पीएम 2.5 के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल आया है। सफर के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी में पीएम10 का स्तर 498 और पीएम 2.5 का स्तर 336 दर्ज किया गया। एक दिन पहले पीएम10 का स्तर 319 और पीएम 2.5 का स्तर 163 दर्ज किया गया था। पीएम10 का स्तर 100 ग्राम प्रति घन मीटर से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 ग्राम प्रति घन मीटर से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है।


रेड जोन में पहुंचे अधिकतर हॉटस्पॉट
राजधानी की हवा दम घोंटू होने के साथ ही बृहस्पतिवार को अमूमन हॉटस्पॉट रेड जोन में पहुंच गए। सबसे खराब हवा विवेक विहार में दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार, विवेक विहार में औसतन एक्यूआई 474 दर्ज किया गया। मुंडका वजीरपुर, बवाना, द्वारका व आनंद विहार समेत अन्य इलाकों में भी गंभीर हालात रहे।
 
ये रही स्थिति
गाजियाबाद-  464
ग्रेटर नोएडा - 457
नोएडा-450
दिल्ली- 450
गुरुग्राम - 443 
फरीदाबाद- 436

राजधानी के हॉटस्पॉट का एक्यूआई
वजीरपुर    444
बवाना    464
द्वारका    466
आनंद विहार    468
जहांगीरपुरी    468
मुंडका    468
विवेक विहार    474

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed