फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for SP leader call of death, they killed him

‘मौत की कॉल’ आने पर घर से निकली थी SP नेत्री

Tue, 06 Oct 2015 11:33 AM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
for SP leader call of death, they killed him

सपा नेत्री जैबुन निशा ‘मौत की कॉल’ आने पर घर से निकली थी। परिजनों ने बताया कि जैबुन निशा के मोबाइल पर 30 सितंबर को दोपहर दो बजे एक कॉल आई थी। इसके बाद ही वह घर से यह कहकर निकली थीं कि डासना में पार्टी मीटिंग में जा रही हैं।

विज्ञापन


शाम छह बजे फोन कर उन्होंने बेटे को बताया था कि एक अक्तूबर को लौटेंगी, लेकिन नहीं आईं। उनका मोबाइल बंद था। शुक्रवार को पुलिस को उनके गायब होने की सूचना दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने उनके बड़े फोटो मांगे थे। रविवार को वे बड़े फोटो लेकर थाने पहुंचे तो पता चला कि बहादुरगढ़ में उनकी लाश मिली है। जैबुन निशा सपा महिला सभा की लाइनपार क्षेत्र की अध्यक्ष थीं। इसके अलावा वह पसमांदा मुस्लिम समाज की महिला विंग की जिलाध्यक्ष भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है

for SP leader call of death, they killed him

जैबुन निशा का परिवार बुलंदशहर का है। उनकी शादी जहांगीराबाद में इरशाद से हुई थी। 2001 में उनका परिवार गाजियाबाद के सुदामापुरी विजयनगर आ गया। ढाई साल पहले इरशाद की बीमारी से मौत हो गई थी।


जैबुन के चार बेटियां और तीन बेटे हैं। उनके बेटे नासिर का कहना है कि अम्मी के मोबाइल पर 30 सितंबर को आई कॉल उनके लिए ‘मौत की कॉल’ थी। उन्हें बुलाकर मारा गया है।

फोन करने वाले का मोबाइल भी अब बंद है। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। उनकी मां की हत्या किसने और क्यों की, यह पुलिस जांच में पता चल पाएगा। जैबुन निशा की मौत से उनका परिवार टूट गया है। बेटियों और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उनकी हत्या गला दबाकर की गई है

for SP leader call of death, they killed him

ये है मामला बहादुरगढ़ के गांव पसवाड़ा के रजवाहे में शनिवार को महिला का शव मिला था। रविवार को शव की शिनाख्त जैबुन निशा (40) के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हत्या गला दबाकर की गई है।


जैबुन निशा के परिवारवालों ने सपा महानगर अध्यक्ष और एसओ विजयनगर के बयान पर एतराज जताया है। उनका दावा है कि जैबुन निशा 12-13 साल से सपा से जुड़ी थीं। सपा महानगर अध्यक्ष भी उन्हें जानते थे।

उनका ये भी कहना है कि शुक्रवार को ही उन्होंने विजयनगर थाने में उनके गायब होने की सूचना दे दी थी। बता दें कि सपा महानगर अध्यक्ष का कहना था कि वे जैबुन निशा नाम की सपा नेत्री को नहीं जानते हैं। वहीं, एसओ विजयनगर का कहना था कि पुलिस को सपा नेत्री के गायब होने की कोई सूचना नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed