फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For porn videos put camera in wife's bedroom and washroom.

अश्लील वीडियो के लिए पत्नी के बैडरूम, वॉशरूम में लगाए कैमरे

Tue, 08 Dec 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 08 Dec 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
For porn videos put camera in wife's bedroom and washroom.

एक व्यक्ति ने पत्नी को प्रताड़ित करने व अश्लील वीडियो बनाने के लिए बेडरूम व बाथरूम में कैमरे लगा दिए। पत्नी का आरोप है कि पति उसकी अश्लील वीडियो बनाकर रुपये कमाना चाहता था।

विज्ञापन


महिला ने चचिया ससुर पर भी अश्लील हरकत करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। शहर में रहने वाली एक महिला ने सोमवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मार्च 2014 में फरीदाबाद निवासी विरेंद्र सिंह से हुई थी।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति व ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर उसने सभी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुली पति की करतूत की पोल

For porn videos put camera in wife's bedroom and washroom.

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत में राजीनामा हो गया और पति-पत्नी अलग किराये के मकान में रहने लगे। महिला का आरोप है कि इसी वर्ष 23 अक्तूबर को उसका पति गांव गया हुआ था।

इस दौरान उसका चचिया ससुर घर में आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने घर के बाथरूम और बेडरूम में कैमरा लगा रखा था, एक दिन कैमरे में जल रही लाल लाइट से उसे इसका पता लगा।

आरोप है कि पति के वापस आने पर जब महिला ने उससे कैमरे लगे होने का कारण पूछा तो पति ने कहा कि वह अश्लील वीडियो बना कर रुपये कमाना चाहता है। पति ने उसे धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो जान से मार देगा।

इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुरालियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर लिया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed