फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for loksabha ticket yashpal nagar leave inld

लोकसभा टिकट के लिए नागर ने छोड़ा इनेलो का साथ

Thu, 13 Mar 2014 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 13 Mar 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
for loksabha ticket yashpal nagar leave inld

गुर्जर नेता यशपाल नागर ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से इस्तीफा दे दिया है। वह लगभग 30 महीने पार्टी में रहे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अजरौंदा चौक स्थित एक होटल में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने छह माह पहले लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने की उनकी मांग नहीं मानी। पार्टी में उन्हें प्यार तो मिला लेकिन वादे नहीं पूरे हुए। इसलिए वे पार्टी छोड़ रहे हैं। अक्तूबर 2012 में उन्होंने सेक्टर-12 में इनेलो की परिवर्तन रैली करवाई थी।

कांग्रेस एवं हरियाणा विकास पार्टी में भी रह चुके नागर ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस देश की प्रधानमंत्री कोई महिला बने। वह दलित हो तो और अच्छा है। उनके इस बयान से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि नागर बहुजन समाज पार्टी का टिकट लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे।
विज्ञापन


लगभग 15 दिन पहले नागर ने इसी होटल में एक प्रेस कांफ्रेंस कर नरेंद्र मोदी में अपनी आस्था जताई थी। लेकिन अब वे बसपा का राग गा रहे हैं। जबकि बसपा यहां से राजेंद्र शर्मा को एक साल पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। नागर ने 2009 में यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें 8555 वोट मिले थे, जो कुल पड़े वोटों का सिर्फ 1.37 फीसदी बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागर ने कहा कि उन्हें किसी पार्टी की टिकट मिलेगी तभी लड़ेंगे। निर्दलीय चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। जरूरत पड़ी तो वह अपनी पार्टी बनाएंगे। नागर ने कहा कि इनेलो के पास फरीदाबाद से कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed