फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Footover bridge inaugration today

आज होगा फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास

Fri, 06 Jun 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 06 Jun 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
Footover bridge inaugration today

काफी इंतजार के बाद गुड़गांव के सेक्टर 17 और सुखराली गांव के लोगों को अगले तीन महीनों में बड़ी राहत मिलने वाली है।

विज्ञापन


लेजरवैली पार्क और सेक्टर 17 के बीच फुटओवर ब्रिज का शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त और स्थानीय पार्षद अनूप सिंह शिलान्यास करेंगे। इसके बनने के बाद यहां की करीब 40 हजार आबादी आसानी से एक्सप्रेसवे पार शहर के सबसे पॉश हिस्से में पहुंच सकेगी।

पार्षद अनूप सिंह बताते हैं कि सुखराली और सेक्टर 17 के लोगों के लिए यह फुटओवर ब्रिज किसी वरदान से कम नहीं है। इसका निर्माण पीडब्लूडी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मिलकर कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भूमाफिया ने कब्जा ली 670 एकड़ जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे बनाने में कुल 4.58 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण के लिए तीन महीने की समयावधि तय की गई है। उक्त हिस्से के लोग आसानी से मनोरंजन आदि के लिए सेक्टर 29 की ओर आ सकेंगे।

हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन से लेकर लेजरवैली पार्क, अप्पू घर, दूसरे मनोरंजक स्थल आदि तक पहुंचना आसान होगा। लोग आसानी पैदल भी यहां पहुंच पाएंगे। इससे इफ्को चौक और सिग्नेचर टावर चौक पर वाहनों का दबाव भी किसी हद तक कम होगा।


34 महीने की मेहनत रंग लाई

वार्ड 17 के पार्षद अनूप सिंह कहते हैं कि यह उनकी 34 महीने की मेहनत है। इसके लिए वह करीब तीन साल से जी-जान से जुटे रहे। फाइल हाथों में दबाकर दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ और गुड़गांव के दफ्तरों के 34 महीने तक चक्कर काटे। उन्होंने कहा कि मौजूदा निगमायुक्त प्रवीण कुमार के हुडा एडमिनिस्ट्रेटर रहते योजना को सिरे चढ़ाया गया। उन्हीं के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। उन्होंने विभागों के बीच तालमेल बैठाकर महत्वाकांक्षी योजना को अंजाम तक पहुंचाया।

क्या थी परेशानी
2005 में दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद पुराने शहर के लोगों को नए शहर में जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें शहर के सबसे पॉश एरिया सेक्टर 29 जाने के लिए तीन से चार किलोमीटर घूमकर आना पड़ता है। लेजरवैली पार्क में खासकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं खेलने, मनोरंजन और घूमने आदि के लिए आते हैं। वहीं, सेक्टर 14, 17 और सुखराली एरिया का श्मशान घाट भी एक्सप्रेसवे के पार लेजरवैली के नजदीक है।  यहां पहुंचने के लिए भी इफ्को चौक या सिग्नेचर टावर चौक होकर श्मशान घाट तक पहुंचना पड़ता है। अब ये लोग आसानी से यहां तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed