{"_id":"e903f2b1639d80dfd0a06eca8dd9b542","slug":"foot-overbridge-construction-started-opposite-3-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन-पार्किंग को जोड़ने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशन-पार्किंग को जोड़ने का काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 May 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरपुर वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर में मेट्रो स्टेशनों और हाईवे की दूसरी तरफ बनने वाली पार्किंग को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इसके लिए फुटओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू किया गया है। मेट्रो स्टेशनों की दूसरी ओर हाईवे के पार पार्किंग विकसित की जा रही है।
पार्किंग को मेट्रो स्टेशनों से जोड़ने के लिए सभी 9 मेट्रो स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज बनाए जाने हैं, जिस पर डीएमआरसी करीब 26 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
यह भी पढ़ें: चुनावी नतीजों के बाद दिल्ली मेट्रो देगा गिफ्ट
ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन और अजरौंदा-नीलम मेट्रो स्टेशन और न्यू टाउन-बाटा पर फुट ओवर ब्रिज तैयार करने के लिए खुदाई शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक पहले मेट्रो स्टेशन की विपरीत साइड में सीढ़ियां बनाने का काम पूरा किया जाएगा। उसके बाद हाईवे के ऊपर से फुटओवर ब्रिज को मेट्रो स्टेशनों से जोड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो कॉरिडोर और स्टेशनों का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में हमने फुट ओवर ब्रिज बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। तीन स्टेशनों पर फिलहाल काम की शुरुआत की गई है। जल्द ही अन्य स्टेशनों पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन