{"_id":"6331fe31c013b566b15f72dd","slug":"food-safety-will-be-monitored-during-navratri-11-teams-will-do-surprise-inspection-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट खोर सावधान: नवरात्र के दौरान खाने के सामान पर रहेगी फूड सेफ्टी के नजर, 11 टीमें करेंगी औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट खोर सावधान: नवरात्र के दौरान खाने के सामान पर रहेगी फूड सेफ्टी के नजर, 11 टीमें करेंगी औचक निरीक्षण
Tue, 27 Sep 2022 01:02 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:02 AM IST
सार
नवरात्र के दौरान दिल्ली में कुट्टू-सिंघाड़े के आटे, घी, तेल सहित अन्य की मांग बढ़ जाती है। दिल्ली खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त नेहा बंसल के मुताबिक त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी सामान के आने की संभावना ज्यादा होती है, इसे रोकने के लिए विभाग सर्तक है।
विज्ञापन
कुट्टू का आटा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नवरात्र के दौरान खाने-पीने के सामान में होने वाली मिलावट को रोकने के लिए फूड सेफ्टी विभाग ने निरीक्षण तेज कर दिया है। दिल्ली के सभी जिलों के लिए 11 टीमें बाजार व अन्य जगहों पर छापेमारी करने के साथ सैंपल ले रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से भी मिलावट को रोकने के लिए मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
नवरात्र के दौरान दिल्ली में कुट्टू-सिंघाड़े के आटे, घी, तेल सहित अन्य की मांग बढ़ जाती है। दिल्ली खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त नेहा बंसल के मुताबिक त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी सामान के आने की संभावना ज्यादा होती है, इसे रोकने के लिए विभाग सर्तक है। वहीं विभाग ने सभी जिलों के लिए टीम बना बनाई है। विभाग का प्रयास है कि दिल्ली में किसी भी प्रकार के मिलावट का सामान लोगों तक न पहुंच पाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नवरात्र से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है जो दिसंबर तक जारी रहता है। इस दौरान सामान की मांग काफी ज्यादा होती है। ऐसे में मिलावटी खोया, घी, चॉकलेट, पनीर, ड्राई फ्रूट आने की संभावना होती है। थोक मंडी होने के कारण यहां से पूरी दिल्ली में इनकी सप्लाई होती हैं।
विज्ञापन
बाजारों में घूम रही है फूड सेफ्टी व्हील
दिल्ली में खाने-पीने के सामान में मिलावट को रोकने के लिए विभाग की फूड सेफ्टी व्हील बाजारों में घूम रही है। इसके माध्यम से बाजारों में जाकर औचक सैंपल लिया जा रहा है। इसके अलावा लोगों के शिकायत पर भी सैंपल लिए जाते हैं। हालांकि उठाए गए सैंपल की रिपोर्ट 14 दिनों में आती है जिस कारण उक्त पर कार्रवाई करने में काफी देरी हो जाती है।