{"_id":"5e5a929b8ebc3ef38d71a398","slug":"food-items-become-expensive-after-violence-in-north-east-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा ने निवाला किया महंगा, आटा 50 तो प्याज बिक रहा 70 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा ने निवाला किया महंगा, आटा 50 तो प्याज बिक रहा 70 रुपये किलो
Sun, 01 Mar 2020 12:22 AM IST
Vikas Kumar
किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:22 AM IST
सार
-हिंसा ने निवाला किया महंगा, लोगों की बढ़ी परेशानी
-दूरदराज से खाद्य सामग्री ला रहे लोग
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी दिल्ली में सब्जी खरीदती महिलाएं
- फोटो : शुभम बंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा, करावल नगर, गोकलपुरी व खजूरी इलाके में हुई हिंसा ने लोगों के मुंह का निवाला महंगा कर दिया है। आटे से लेकर सब्जियों के दाम में 20 से 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। खाद्य सामग्री के मूल्य बढ़ने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
करावल नगर इलाके में आटा जहां 50 रुपये किलो तो प्याज के दाम 70 रुपये प्रति किलो पर पहुंचे हुए हैं। स्थानीय निवासी विवेक ने बताया कि हिंसा से पहले आटा 30 रुपये किलो बिक रहा था। वहीं, प्याज के दाम भी 50 रुपये किलो थे। वहीं पहले टमाटर के दाम 10 रुपये थे जबकि अब यह 30 रुपये हैं। आलू जहां पहले 20 रुपये किलो में मिल रहा था, उसकी कीमत अब 30 रुपये किलो है।
विज्ञापन
मटर की बात करें तो इसके दाम 30 से बढ़कर 60 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, गोभी भी 20 से 60 रुपये किलो पर पहुंच गई है। करावल नगर निवासी दीपा ने बताया कि हिंसा छिड़ने के बाद कुछ लोगों ने अपने घरों में राशन का स्टॉक जमा कर लिया था। इससे यहां की दुकानों में सीमित खाद्य सामग्री बची है। इस वजह से बढ़े दामों पर राशन व दूसरा सामान खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चटनी व दाल के सहारे गुजारे तीन दिन
स्थानीय लोगों ने बताया कि हिंसा के भड़कने के बाद सभी दुकानें बंद हो गई थीं। ऐसे में जिनके घरों में सब्जी नहीं थी। उन्होंने तीन दिन दाल व चटनी के सहारे काटे हैं।