{"_id":"5dd924d08ebc3e54b0513bf9","slug":"followers-of-dr-ambedkar-protests-against-baba-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब के अनुयायियों ने किया रामदेव का पुतला दहन, उठाई गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब के अनुयायियों ने किया रामदेव का पुतला दहन, उठाई गिरफ्तारी की मांग
Sat, 23 Nov 2019 05:53 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 23 Nov 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
पुतला दहन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. अंबेडकर मिशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक संत ने शनिवार को गाजियाबाद स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा रामदेव का पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया है। अशोक संत ने बाबा साहब व पेरियार के अनुयायियों के खिलाफ रामदेव द्वारा दिए गए बयान की निंदा करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पहले बाबा रामदेव ने बाबा साहब के अनुयायियों को वैचारिक आतंकवादी कहा था। इसी से नाराज अशोक संत ने कहा कि रामदेव का योगदान इस देश के लिये क्या है, यह सभी को समझ आ रहा है। वो अक व्यापारी हैं जो लोगों की आंखों में धूल झोंककर आम लोगों को उल्लू बना रहे हैं।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते हुए बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायियों ने रामदेव का पुतला दहन करते हुए पुतले के मुंह पर जूते मारे और रामदेव को चेतावनी दी अगर दलित महापुरुषों के विषय में भविष्य में दोबारा इस तरह के अमर्यादित बयान दिए तो इसका अंजाम भुगतने को तैयार रहें।
विज्ञापन