फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   follow formula 80 to be safe from heart attack.

हार्ट अटैक से बचने के लिए अपनाएं '80' का फॉर्मूला

Sun, 28 Sep 2014 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 28 Sep 2014 03:03 AM IST
विज्ञापन
follow formula 80 to be safe from heart attack.

नोएडा सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में शनिवार को संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जानेमाने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के. के. अग्रवाल ने हार्ट अटैक से बचने के लिए 80 का फार्मूला दिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 80 की उम्र से पहले रोजाना 80 मिनट पैदल चलें। सप्ताह में एक बार 80 मिनट तेज चलें। इसमें एक मिनट में कम से कम 80 कदम होने चाहिए। एक वक्त में 80 ग्राम से ज्यादा कैलोरी वाला खाना न खाएं। सूर्य की रोशनी साल में कम से कम 80 दिन जरूर लें।
विज्ञापन


लो ब्लड प्रेशर, फास्टिंग शुगर, पेट का आकार (परिधि) और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 80 से कम रखें। दिन में प्राणायाम के 80 चक्र करें। आप यदि दिल के रोगी हैं, तो अपने डॉक्टर से 80 मिलीग्राम एस्पिरिन और 80 मिलीग्राम ट्रोवैस्टेटिन के सेवन के लिए पूछें। अपने जीवन में 80 बार रक्तदान करें। धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल समेत तमाम बीमारियों से बचने के लिए तनाव मुक्त रहें। इसके लिए इंद्रियों को नियंत्रण में रखना जरूरी है। अहंकार, क्रोध आदि को खुद से दूर रखें। चावल, चीनी, मैदा, वनस्पति घी और नमक का कम से कम सेवन करें। क्योंकि इनका अधिक सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ड्राई फ्रूट, खजूर, मूंगफली, काजू, चना, गुड़ सत्तू, फल, ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद है। हफ्ते में एक दिन अन्न न खाएं और फलों का सेवन करें। बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवा न खाएं।


किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आए तो उसकी धड़कन वापस लाने के लिए शुरुआती दस मिनट बेहद खास हैं। अपने दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर हथेली से उसकी छाती को बार-बार दबाएं। संभव है कि उसकी धड़कन लौट आए। ऐसा देखा गया है कि सौ में से 40 फीसदी लोगों की धड़कनें लौट आती हैं। साथ ही व्यक्ति के एक किलो वजन पर 30 मिलीलीटर पानी पीना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed