फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fog, the disclosure

ठंड, कोहरा और 4 अनचाही घटनाएं

Mon, 06 Jan 2014 12:05 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 06 Jan 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
Fog, the disclosure

कड़ाके की ठंड और कोहरे ने इस वीकेंड को अस्तव्यस्त कर दिया। आमतौर पर वीकेंड पर गुलजार रहने वाले मॉल्स और बाजार में ज्यादा भीड़ नहीं रही।

विज्ञापन


मौसम में आए इस बदलाव का असर साइबर सिटी की सड़कों पर भी दिखा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार की रात बारह बजे के बाद से सुबह आठ बजे तक अलग-अलग स्थानों पर चार वाहन भिड़े।
विज्ञापन


रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 07.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक प्रतिशत अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो कैबों की टक्कर
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की ओर से आने वाली कैब की शनिवार की रात को शंकर चौक फ्लाईओवर से उतरने के दौरान कॉल सेंटर की कैब की सामने जा रही कार से टक्कर हो गई।

दोनों वाहनों के भिड़ने की सूचना फेस दो थाने को मिली। बाद में चालकों की ओर से हुई आपसी सहमति के बाद दोनों चले गए।

टाटा डिवाइडर से भिड़ी
सिगभनेचर टावर के सर्विस रोड पर एक टाटा 407 डिवाइडर पर जा चढ़ी। उसे सुबह ट्रैफिक पुलिस व टोल कंपनी की क्रेन की मदद से हटाया गया।

दो कारों में जोरदार भिड़त
खेड़कीदौला टोल के आगे रामपुरा मोड़ के बाद दो वाहन कोहरे के चलते आपस में भिड़ गए। इसमें सवार लोगों को चोट तो नहीं लगी पर दोनों कार को काफी नुकसान हुआ।

बाल-बाल बचे
हाईवे पर बिलासपुर चौक पर राजस्थान व हरियाणा की सरकारी बसों की आपस में भिड़ंत हो गई। रविवार तड़के हुए हादसे में दोनों बसों में सवार बाल-बाल बचे। उनको मामूली चोट आई थी। उन्हें पास के निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed