{"_id":"5c38528ebdec22733f67eeea","slug":"fog-engulfs-delhi-ncr-11-trains-delayed-rain-likely-to-happen-in-weekend","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने रोकी 11 ट्रेनों की रफ्तार, सप्ताह के अंत में हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने रोकी 11 ट्रेनों की रफ्तार, सप्ताह के अंत में हो सकती है बारिश
Fri, 11 Jan 2019 01:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण शुक्रवार को 11 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
रेल विभाग के अनुसार, गया एवं नयी दिल्ली के बीच महाबोधि एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस और प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें औसतन दो से तीन घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान शुक्रवार को करीब 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके अलावा सुबह हल्का कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहांत में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।