{"_id":"b068874899e409c2cda84503b4573bfc","slug":"fog-cause-10-accidents-3-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में भिड़ीं 10 गाड़ियां, पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में भिड़ीं 10 गाड़ियां, पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 21 Feb 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह कोहरे में एक के बाद एक 10 गाड़ियां भिड़ गईं, जिसमें तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के बीच समझौता कराकर चलता किया। दरअसल, बृहस्पतिवार तड़के से ही कोहरा ज्यादा था, जिससे वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई।
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच एक ऑल्टो कार में पंचर हो गया। अचानक पंचर के बाद गाड़ी रुक गई और पीछे आ रहीं एक के बाद एक 10 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं।
सूचना पर पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची और मामूली घायलों को ग्रेटर नोएडा कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, कुछ गाड़ी मालिकों ने आपस में समझौता कर लिया कि रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएंगे। जबकि बाकी बचे लोगों में पुलिस ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन