फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Flood Update 2.4 Lakh Hectares Of Crops Submerged In Punjab Haryana Villages Cut Off From Cities

Flood Update: पंजाब में 2.4 लाख हेक्टेयर फसल डूबी, हरियाणा के 222 गांव शहरों से कटे; जानिए अन्य जगहों के हालात

Sat, 15 Jul 2023 08:35 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 15 Jul 2023 08:35 AM IST
सार

Delhi Flood News Affected Areas: हरियाणा के 13 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में है। 982 गांव डूब चुके हैं। इनमें से 222 गांव पांच दिन से जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं। कुल्लू में बादल फटने से आई बाढ़ में बह गए थे। तीनों टैक्सी चालक हैं। पंजाब में बाढ़ के कारण लगभग 2.40 लाख हेक्टेयर धान की फसल को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Delhi NCR Flood Update 2.4 Lakh Hectares Of Crops Submerged In Punjab Haryana Villages Cut Off From Cities
बाढ़ का कहर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब में बाढ़ के कारण लगभग 2.40 लाख हेक्टेयर धान की फसल को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि 83,000 हेक्टेयर से अधिक की फसल दोबारा बोई जाएगी। इसके लिए किसानों को चार-पांच दिनों में मुफ्त पनीरी बांटी जाएगी। दिल्ली में यमुना की बाढ़ से शुक्रवार को पूर्वी को बाकी दिल्ली से जोड़ने वाली कई अहम सड़कों पर पानी भर गया। इससे आईटीओ व गीता कॉलोनी पुल को बंद करना पड़ा जबकि बृहस्पतिवार को सिग्नेचर ब्रिज और शास्त्री पार्क पर आवाजाही बंद थी। इसका नतीजा यह रहा कि यमुना के दोनों तरफ की दिल्ली की दूरी बढ़ गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन

उधर, हरियाणा के 13 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में है। 982 गांव डूब चुके हैं। इनमें से 222 गांव पांच दिन से जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं। शुक्रवार को कैथल क्षेत्र में वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने कई गांवों में राहत सामग्री पहुंचाई। सीएम मान ने शुक्रवार को फिरोजपुर और जालंधर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों का जायजा लिया। कहा कि बाढ़ के कारण मकान ढहने के मामले में सरकार पीड़ितों को 1.25 लाख और पशुओं के शेड गिरने से हुए नुकसान के लिए एक लाख का मुआवजा देगी।

विज्ञापन

अब तक 20 की हो चुकी मौत: हरियाणा सरकार
हरियाणा सरकार ने माना कि बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 16 था। तीन लोग अब भी लापता हैं।

विज्ञापन

असम में नदियां उफनाईं
भूटान के कुरिचू बांध से पानी छोड़े जाने के कारण असम के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। बिश्वनाथ, बोंगईगांव, चिरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, माजुली, नलबाड़ी, तामुलपुर और तिनसुकिया में बाढ़ की स्थिति बन रही है।

सिक्किम में भूस्खलन
सिक्किम में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण उत्तरी और पूर्वी सिक्किम के साथ-साथ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नाथूला दर्रा का संपर्क बाकी राज्य से कट गया। अधिकारी जल्द से जल्द संपर्क बहाल करने की कोशिशों में जुटे हैं।

हिमाचल: 10 हजार और सैलानी निकाले, दो शव बरामद
भारी बारिश से कुल्लू-मनाली और मंडी में मची तबाही के एक सप्ताह बाद अब ब्यास नदी में बहे लापता लोगों और वाहनों की तलाश में शुक्रवार को पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। मनाली से मंडी तक ब्यास का चप्पा-चप्पा छाना जाएगा। अभी भी दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। उधर, जोगिंद्रनगर के रहने वाले दो युवकों के शव पतलीकूहल में बरामद हुए हैं, जबकि एक युवक लापता है। तीनों बीते दिनों कुल्लू में बादल फटने से आई बाढ़ में बह गए थे। तीनों टैक्सी चालक हैं। जोगिंद्रनगर के नागण गांव निवासी लवकेश ठाकुर और सुंदर निवासी चंडोझ के शव बरामद किए हैं। तीसरे युवक नरेंद्र की तलाश जारी है। वहीं, मंडी में मिला शव पीआरटीसी के चालक का होने की पुष्टि हुई है। कुल्लू जिले में फंसे 10,000 और सैलानियों को सुरक्षित निकालकर उनके घर भेज दिया है।

हिमाचल प्रदेश को दिल खोलकर मदद देगी केंद्र सरकार: नड्डा
कुल्लू/ मंडी। जिला कुल्लू और मंडी में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे। नड्डा ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान, राहत एवं पुनर्वास में केंद्र सरकार दिल खोल कर हिमाचल को हर संभव मदद देगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही जायजा लेने के लिए भेजा है। हिमाचल की सड़कों को भी जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा, इसके लिए अलग से आर्थिक मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed