{"_id":"5be70eb8bdec2269871eef74","slug":"flight-from-delhi-to-kandahar-send-wrong-message-of-hijack-on-igi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से कंधार जा रहे विमान ने भेजा हाईजैक का मैसेज, जांच के दौरान सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से कंधार जा रहे विमान ने भेजा हाईजैक का मैसेज, जांच के दौरान सामने आई ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चालक की गलती से दिल्ली से कंधार जा रहे अरियाना अफगान एयरलाइंस के विमान से हाईजैक का संदेश भेजा गया। इससे एयरपोर्ट पर अफरा-तरफी का माहौल बन गया। सुरक्षा अधिकारियों ने विमान को टेकऑफ करने से पहले ही रोक दिया।
इसके बाद विमान की करीब दो घंटे तक जांच की गई। विमान के कैप्टन ने माना कि उसने गलती से हाईजैक बटन दबा दिया था। पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही विमान का टेकऑफ करने की इजाजत मिली।
दिल्ली से कंधार जा रहे एफजी-312 विमान पर 124 मुसाफिर और 9 क्रू मेंबर सवार थे। विमान को शनिवार दोपहर 3:30 बजे इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से टेकऑफ करना था। इसी दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी को विमान के पायलट की ओर से हाईजैक का मैसेज मिला।
विज्ञापन
सुरक्षा अधिकारियों ने विमान को रनवे पर रोककर चारों तरफ से घेर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान की जांच काफी सघनता से जांच की गई।

Trending Videos
कैप्टन ने बताया कि वह को-पायलट को अलर्ट की प्रक्रिया बता रहा था। उसने अलार्म सिस्टम में कोड 7500 डाला था। इसका मतलब प्लेन हाईजैक होना है। इसी दौरान गलती से अलार्म बटन दब गया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि पूरे विमान की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान यात्रियों को दुबारा सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद विमान को एयरपोर्ट से करीब 5.30 बजे रवाना किया गया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि पूरे विमान की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान यात्रियों को दुबारा सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद विमान को एयरपोर्ट से करीब 5.30 बजे रवाना किया गया।