{"_id":"5d213c068ebc3e6ca8681c58","slug":"five-years-old-girl-raped-treatment-underway-in-dwarka-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पांच साल की बच्ची से हैवानियत, मासूम के पेट के रास्ते डॉक्टरों को बनाना पड़ा मलद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पांच साल की बच्ची से हैवानियत, मासूम के पेट के रास्ते डॉक्टरों को बनाना पड़ा मलद्वार
Sun, 07 Jul 2019 05:56 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 07 Jul 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
पांच वर्षीय मासूम बच्ची के दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के द्वारका इलाके में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत ऐसी है कि डॉक्टरों को उसके पेट के रास्ते मलद्वार बनाना बड़ा है।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित मासूम को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसके जख्मी शरीर को ऑपरेशन के जरिए ठीक करने की कोशिश की है। बच्ची की हालत पहले से स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक मासूम जब अस्पताल पहुंची तो उसके निजी अंग बुरी तरह से जख्मी थे। इसी वजह से डॉक्टरों को उसके जख्मी हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी। बच्ची के शौच का रास्ता बुरी तरह से जख्मी होने की वजह से उसकी आंतें फट गई थीं। उसके पेट में इंफेक्शन न हो इसलिए डॉक्टरों को उसके शौच का रास्ता भी ऑपरेशन कर बंद करना पड़ा। इतना ही नहीं डॉक्टरों को बच्ची का मलद्वार पेट के रास्ते बनाना पड़ा।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि आंतों की जख्म को ठीक होने में 3-4 महीने लग सकते हैं। इसके बाद ही मलद्वार वापस उसी रास्ते से किया जा सकेगा। इसके लिए फिर से ऑपरेशन करना होगा। सफदरजंग अस्पताल में जिस जगह बच्ची को रखा गया है, वहां पुलिस का पहरा है।