फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five year old helpless child stayed with dead bodies for half an hour

खौफनाक मंजर, आधे घंटे तक शवों के बीच दबा रहा मासूम

Mon, 19 Mar 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी Updated Mon, 19 Mar 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
five year old helpless child stayed with dead bodies for half an hour
road accident

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में घायल दो बच्चों की अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचकर बच्चों ने घटना के समय का खौफनाक मंजर बताया। 5 वर्ष के प्रशांत ने बताया कि टक्कर होने के बाद सभी उसके ऊपर आ गिरे थे। वह आधे घंटे तक शवों के बीच दबा रहा था।

विज्ञापन


बीते 14 मार्च को गाजियाबाद के गांव भोआपुर से रिसेप्शन में शामिल होने के बाद बढ़पुरा आ रहे मनवीर के परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया था। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी वहीं पांच घायल हुए थे। घायलों में प्रशांत कुमार (5) और दीपांशु (2) भी शामिल थे।
विज्ञापन


शनिवार को गाजियाबाद के अस्पताल से दोनों को छुट्टी दे दी गई जबकि तीन घायल अभी भी अस्पताल में हैं। प्रशांत ने बताया कि जब गाड़ी की टक्कर हुई तो सारे लोग उसी के ऊपर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घायलों और मृतकों के बीच दबकर काफी देर तक उसी में फंसा रहा था। गांव के लोग बच्चों से अधिक बात नहीं करने की सलाह दे रहे थे। पिता सतवीर का कहना है कि अब तो भगवान भरोसे ही जीवन कटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed