{"_id":"5c6784eebdec22738c0f217e","slug":"five-thousand-women-together-will-pay-tribute-to-martyrs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार महिलाएं एक साथ करेंगी शहीदों को नमन, आज से आयोजित होगा दो दिवसीय ‘नारी 2019’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार महिलाएं एक साथ करेंगी शहीदों को नमन, आज से आयोजित होगा दो दिवसीय ‘नारी 2019’
Sat, 16 Feb 2019 09:05 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 16 Feb 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय ‘नारी 2019’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तीकरण को और मुखर करने के उद्देश्य से नोएडा में शनिवार से आयोजित दो दिवसीय ‘नारी 2019’ कार्यक्रम को पिंकिश संस्था ने पुलवामा के शहीदों की मां, विधवाओं, बहनों, बेटियों को समर्पित करना तय किया है। संस्था ने 150 मीटर लंबे कैनवास पर छपे पांच हजार हाथों पर शहीदों के परिजनों को अपना मैसेज देने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने की व्यवस्था की है।
नोएडा के गार्डन गलैरिया मॉल परिसर में यह कार्यक्रम होगा। इसका नाम ‘नारी 2019 सेलिब्रेटिंग एक्सप्रेशंस ऑफ वुमेन’ रखा गया है। कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से हजारों महिलाएं शिरकत करेंगी।
पिंकिश के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि 150 मीटर लंबा और छह फीट ऊंचा कैनवास बनाया गया है। इस पर पांच हजार हाथ छपे हैं। पहले इन हाथों पर महिला सशक्तीकरण को लेकर मैसेज लिखा जाना तय हुआ था, लेकिन अब यह निर्णय लिया गया है कि महिलाएं पुलवामा हमले के शहीदों की मां, विधवाओं, बहनों, बेटियों के नाम मैसेज लिखेंगी।
विज्ञापन
ताकि उन्हें इन मैसेज से हिम्मत मिल सके। उनके नाम यह लिखा जाएगा कि पूरा समाज, देश उनके साथ है। वह खुद को अकेला न समझें। यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पुलवामा हमले में घायल जवानों के महिला परिजनों के लिए भी मैसेज लिखा जाएगा।

कैनवास पर लिखा होगा ‘होमेज टू ऑवर मार्टर्ड ब्रेव ब्रदर्स ऑफ पुलवामा’। पिंकिश ने तमाम महिलाओं से इसमें भाग लेने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में दोनों दिन सुबह 12 से रात 10 बजे तक हिस्सा लिया जा सकता है।
गौरतलब है कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के जाने-माने कलाकार अपनी अद्भुत प्रस्तुति देंगे। नाटक, नृत्य, गीत, संगीत की महफिल जमेगी। हिंदी व अंग्रेजी में कवि सम्मेलन होगा।
चित्र प्रदर्शनी लगेगी। टॉक शो, स्कूल शो आदि कार्यक्रम के आकर्षण के केंद्र होंगे। इसमें बॉलीवुड हस्तियां भी शिरकत करेंगी। महिलाओं से जुडे़ तमाम मुद्दे रोचक ढंग से रखे जाएंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली पिंकिश संस्था सेनेटरी पैड के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चर्चित है।