फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five thousand people will soon house

पांच हजार लोगों को जल्द मिलेगा आशियाना

Tue, 01 Jul 2014 06:56 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 01 Jul 2014 06:56 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people will soon house

दो साल पहले आविप की दिल्ली-सहारनपुर योजना में आवेदन करने वाले लोगों के आशियाने का सपना इसी साल पूरा होने की उम्मीद है। परिषद साल के अंत तक पहले चरण के करीब पांच हजार फ्लैटों का कब्जा दे सकता है। योजना का निर्माण अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


आविप ने 2012 में दिल्ली-सहारनपुर योजना में आसरा एंड सपना योजना लांच की थी। इसमें करीब पांच हजार फ्लैटों को लांच किया गया था। कम आवेदन आने के चलते सभी पांच हजार आवेदकों को आवंटन कर दिया गया था।
विज्ञापन


योजना का काम इस साल पूरा किया जाना है। हालांकि इसके काम में दो-तीन माह की देरी होती दिखाई दे रही है। अधिकारियों का दावा है कि इसे साल के अंत तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क, पेयजल लाइन, पार्कों के विकास आदि का काम भी काफी हद तक पूरा हो चुका है। अधीक्षण अभियंता परविंदर सिंह ने बताया कि योजना का काम अंतिम चरण में है। ऐसे में इसे दिसंबर तक पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद तुरंत आवंटियों को इसका कब्जा दिया जाएगा।


दूसरे चरण का काम भी अगले साल तक निपटाने की तैयारी
2013 के अंत में लांच की गई आसरा-2 और सपना-2 योजना का काम भी अगले साल तक पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार योजना का काम तेजी से चल रहा है। इसे करीब 40-50 फीसदी पूरा कर लिया गया है। ऐसे में 2015 के अंत तक हर हाल में इसे पूरा करने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed