{"_id":"68b9ba764e1055c285016051","slug":"five-snatchers-arrested-during-a-campaign-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-103700-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अभियान चला कर पांच झपटमारों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अभियान चला कर पांच झपटमारों को पकड़ा
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने झपटमारों के खिलाफ विशेष अभियान चला कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 15 मोबाइल फोन, एक पिस्टल, चाकू, बाइक और स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने बाहरी, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी और मध्य जिलों के 10 मामलों काे सुलझाने का दावा किया है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 3 सितंबर को नांगलोई थाना पुलिस ने किराड़ी रेलवे लाइन के पास नांगलोई निवासी जोगिंदर और अंकित को पकड़ा। इनके कब्जे से सात मोबाइल फोन और एक पिस्तौल मिला। आरोपियों ने एक फोन पश्चिम विहार से और बाइक प्रेम नगर से चुराई गई थी। पूछताछ में पता चला कि अंकित नांगलोई थाने का घोषित बदमाश है। वहीं दूसरे मामले में नांगलोई स्थित किराड़ी रेलवे लाइन के पास नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम ने नांगलोई निवासी आकाश, अकबर और प्रेम नगर निवासी राहुल को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से चाकू, बैग से आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में पता चला कि बदमाशों ने स्कूटी नांगलोई से चुराई थी। ब्यूरो