फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five million people will sign a mass signature campaign in support of Indian Armed Forces

सशस्त्र बलों के समर्थन में सामूहिक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन, पांच करोड़ लोग करेंगे हस्ताक्षर

Fri, 29 Mar 2019 08:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 29 Mar 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
Five million people will sign a mass signature campaign in support of Indian Armed Forces
मारवाह स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के मारवाह फिल्म स्टूडियो के तत्वाधान में सशस्त्र बलों के समर्थन के लिए दान एकत्र करने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है। इस अभियान के तहत करीब पांच करोड़ लोगों से हस्ताक्षर और दान में भागीदारी के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है। 

विज्ञापन


इसमें एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा दान एकत्रित किया जाएगा जिसकी न्यूनतम राशि मात्र दस रुपए है। इस थोड़े से दान से हम शहीदों, सैनिकों और उनके परिवारों की मदद कर सकेंगे।

विज्ञापन

Five million people will sign a mass signature campaign in support of Indian Armed Forces
मारवाह फिल्म स्टूडियो

यह राशि सीधे राष्ट्रीय रक्षा कोष में जमा की जाएगी जो हमारी वेबसाइट पर दिखाई देगी और एक काउंटर फॉइल के माध्यम से रसीद जारी की जाएगी। यह कहना था इंडियन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल के डायरेक्टर जे. पी. सिंह का। 

इस अवसर पर पूर्व-वरिष्ठ बैंकर एम.के. शर्मा, मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह, प्रेजिडेंट ऑफ ग्लोबल ऑर्गेनाईजेशन ऑफ पीपल्स ऑफ इंडियन ओरिजिन धीरज आहूजा, हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से विक्रम प्रताप, मेजर मनीष श्रीवास्तव और इलेक्शन आवाज के कबीर साहनी उपस्थित हुए। 

इस अभियान का उद्देश्य सशस्त्र बलों के परिवारों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न शैक्षिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। हम 350 शहरों में जाकर वहां के लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed