फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five girls sexually abused in Nihal Vihar property dealer arrested

दिल्ली में दरिंदगी: निहाल विहार में पांच लड़कियों का यौन शोषण, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 11:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Sep 2024 11:08 PM IST
सार

लोगों ने आरोप लगाया कि सरफराज एक समुदाय की लड़कियों को 10 से 15 हजार रुपये की नौकरी का झांसा देकर उनकी तस्करी करता है। वह लड़कियों को दूसरे राज्यों में सप्लाई करता है।

विज्ञापन
Five girls sexually abused in Nihal Vihar property dealer arrested
प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पांच लड़कियों का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप इलाके में प्रॉपर्टी डीलर पर सरफराज पर लगा है। गायब एक लड़की के मिलने के बाद सोमवार रात सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि वह दूसरे समुदाय के लड़कियों को नौकरी देकर उनकी तस्करी करता है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच लड़कियों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12.57 बजे एक महिला ने निहाल विहार थाने में अपनी 13 साल की बेटी के गायब होने की शिकायत की। महिला ने बताया कि उसकी बेटी रविवार सुबह 11 बजे से घर से लापता है। उनका आरोप था कि उनकी बेटी को प्रॉपर्टी डीलर सरफराज ने अगवा किया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन करने के बाद लापता लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। छानबीन में पता चला कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि छेड़छाड़ का है। यह भी पता चला कि चार अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसी ही वारदात हुई है। पुलिस ने आरोपी सरफराज के खिलाफ पोक्सो के तहत पांच मामले दर्ज कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात को सैकड़ों लोग थाने पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि सरफराज एक समुदाय की लड़कियों को 10 से 15 हजार रुपये की नौकरी का झांसा देकर उनकी तस्करी करता है। वह लड़कियों को दूसरे राज्यों में सप्लाई करता है। उसके तार पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, बिहार और झारखंड तक फैले हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए थाने के गेट को बंद कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सरफराज को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed