{"_id":"5c1ffca5bdec2256ee3236f8","slug":"five-gangsters-arrested-for-200-times-gang-robbery-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की 200 वारदात करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, ओला की गाड़ियों में मुसाफिरों से करते थे लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की 200 वारदात करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, ओला की गाड़ियों में मुसाफिरों से करते थे लूटपाट
Mon, 24 Dec 2018 02:52 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लूट की 200 वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गैंग के बदमाश ओला की गाड़ियां चलाते थे और यात्रियों को बिठाकर रास्ते में लूट लेते थे। कार में 3 से 4 बदमाश साथ चलते थे। ये ज्यादातर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में ही वारदात करते थे।
विज्ञापन
सीओ प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि गैंग का एक बदमाश फरार है। बदमाशों ने 4 कारें ओला में लगा रखी हैं। गिरोह के बदमाश महिलाओं के साथ लूटपाट की वारदात नहीं करते थे।
विज्ञापन
सीओ प्रथम ने बताया कि शनिवार को सेक्टर-37 के पास इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह रात करीब 1 बजे चेकिंग कर रहे थे। एक कार में 4 युवकों को देखकर संदेह हुआ तो उन्होंने चेकिंग की। कार से तमंचा मिला तो उन्हें थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने वारदात की बात कबूल कर ली। पुलिस ने लोकेश खटीक, प्रशांत उर्फ वकील, अतुल, अरुण और दीपक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन